सिंधी विस्थापित परिवारों को पट्टों के लिए करना होगा नई सरकार बनने तक इंतजार, नवीनीकरण भी रुका

Updated on 04-11-2023 01:25 PM
भोपाल। राज्य शासन के आदेश पर सिंधी विस्थापित परिवारों को पट्टे देने की प्रक्रिया में सुधार किया गया, लेकिन इसका लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता के कारण वन ट्री हिल्स क्षेत्र की लीज नवीनीकरण का मामला भी अटक गया है। अब नई सरकार के गठन के बाद ही यह काम होने की उम्मीद है।

शिविर लगाकर लिए आवेदन, अधिकांश लंबित

जिला प्रशासन ने पिछले दिनों पट्टों के लिए विशेष शिविर लगाया था। सबसे पहले विस्थापितों से आवेदन लिए गए। बाद में धारणा अधिकार आदेश के तहत बढ़े हुए हिस्से का पट्टा देने के लिए आवेदन लिए गए। कुछ अपवाद छोड़कर अधिकांश आवेदन लंबित हैं। विस्थापितों से तय प्रक्रिया के अनुसार रिफ्यूजी कार्ड, रजिस्ट्री या स्वामित्व के दस्तावेज, बिजली के पुराने बिल, पानी के बिल, पुराना पट्टा आदि दस्तावेज मांगे गए थे। जिन मामलों में पुराने पट्टाधारक की मृत्यु हो चुकी है, उन मामलों में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं वसीयत आदि मांगे जा रहे हैं। पंचायत ने शिविर में आए लोगों को इस बारे में जानकारी दी थी। धारणा आदेश के तहत आवेदन शुल्क 140 रुपये भी जमा कराए गए, पर सर्वे होने से पहले ही आचार संहिता लग गई।

बाजार मूल्य का 5 फीसदी देना होगा

प्रमुख सचिव राजस्व अरुण पांडेय के हस्ताक्षर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार कुछ विस्थापित ऐसे हैं, जिनके पास न तो रिफ्यूजी कार्ड है और न ही कब्जे का कोई दस्तावेज है लेकिन मौके पर वह आवासीय या अन्य प्रयोजन में भूखंड का उपयोग कर रहे है। ऐसे लोगों को वर्तमान वर्ष की कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर आवासीय प्रयोजन के लिए बाजार मूल्य के 5 प्रतिशत की दर से भू-भाटक राशि लेकर 30 साल की अवधि के लिए पट्टे दिया जाना है। आदेश के अनुसार आवासीय प्रयोजन से अन्य प्रयोजन होने की दशा में बाजार मूल्य के 20 फीसदी राशि एवं 7.5 फीसदी वार्षिक दर से भू-भाटक की राशि लेकर पट्टा देने का प्रविधान किया है। धारणा अधिकार आदेश इससे अलग है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.