व्यापार को तरक्की देने में सिंधी समाज है मील का पत्थर : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

इन्दौर इन्दौर जिले में पाकिस्तान से आये सिंधी समाज के 101 लोगों को आज भारत की नागरिकता दी गई। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष उपस्थिति में इन्दौर के जाल सभागृह में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इन लोगों को भारत की नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे गये।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व पार्षद संजय कटारिया, कंचन गिदवानी, पूज्य जेकब आबाद जिला सिंधी पंचायत ट्रस्ट इन्दौर के अध्यक्ष राजा माँदवानी, गोपाल दास पारियानी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सिंधी समाज में एकता का बेहतर उदाहरण देखने को मिलता है। उनकी अपनी विशेष संस्कृति एवं सभ्यता है। देश में इनकी विशेष पहचान है। व्यापार को तरक्की देने में सिंधी समाज मील का पत्थर है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनका सिंधी समाज से गहरा नाता और जुड़ाव है। मुझे सिंधी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना बहुत अच्छी तरीके से आती है। आज भी मुझे सिंधी भाषा की पूरी बारह खडी (वर्णमाला) याद है।

सिंधी समाज की समस्याओं को मैं गहराई से समझता हूं। उन्होंने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सिंधी समाज की पीड़ा बहुत कम हुई है। उन्होंने इस समाज की पीड़ा को समझा है और नागरिकता देने के कानून को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन रहा है।

 देश में शांति का माहौल बना। उन्होंने कहा कि आज यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि एक साथ सिंधी समाज के 101 लोगों को भारत की नागरिकता मिली है, यह हमारे लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के हर एक पात्र व्यक्ति को नागरिकता दिलाने के प्रयास सतत जारी रहेंगे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा असंभव कार्यों को भी संभव किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से नागरिकता के कानून को सरल बनाया गया है। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और आकाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि नागरिकता दिये जाने के कानून को सरल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधी समाज की पीड़ा को समझा और नागरिकता कानून को सरल बनाया।

उनके द्वारा नागरिकता के कानून को और अधिक सरल बनाया जा रहा है। नागरिकता के कानून को सरल बनाये जाने से पाकिस्तान से भारत आये सिंधी समाज के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पाकिस्तान की प्रताड़ना से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन्दौर जिले में पाकिस्तान से भारत आए लोगों को नियमानुसार नागरिकता देने का काम तेज गति से किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय में नागरिकता संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। हमारा प्रयास है कि औपचारिकताओं को पूर्ण कर शेष लोगों को भी शीघ्र नागरिकता मिले।

इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए पूज्य जेकब आबाद सिंधी पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा माँदवानी ने कहा कि नागरिकता संबंधी कानून के सरलीकरण से हमें बेहद लाभ मिल रहा है। इस कानून को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के हम विशेष रूप से आभारी हैं। इस कानून के सरलीकरण से हमें सहजता के साथ नागरिकता मिल रही है। नागरिकता दिलाने के कार्य में सांसद श्री शंकर लालवानी के विशेष प्रयास हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.