मेट्रोपॉलि​टन-एक्ट पर चर्चा के दौरान सिंघार और विजयवर्गीय हुए आमने-सामने

Updated on 06-08-2025 12:20 PM

मप्र के दो शहर, भोपाल और इंदौर, को महानगर बनाने के लिए विधानसभा में मंगलवार को मप्र महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक 2025 बिल (मेट्रोपॉलि​टन ) सर्वसम्मति से पास हो गया है। अब महानगर योजना समिति और महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन होकर काम शुरू हो सकेगा। लेकिन इस बिल पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि यह बिल तो ले आए, भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान कब लेकर जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल में किसानों की जमीनें कौड़ियों के दाम पर अधिग्रहित की जाएंगी, उन्हें बाजार मूल्य दिया जाए। सिंघार ने कहा कि जनता की आपत्तियों को 30 दिन में निपटाने की समयावधि भी गलत है। इसे बढ़ाना चाहिए। इसके जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बात सही है कि हमसे मास्टर प्लान लाने में देरी हुई है, लेकिन अब यह जल्दी आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बिल से मप्र का ही विकास नहीं होगा, किसान भी करोड़पति और अरबपति हो जाएंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि देश में जहां भी मेट्रोपॉलिटन बने हैं, उनका हमने गहन अध्ययन किया और एक भी ऐसा नहीं, जिसकी अध्यक्षता सीएम करते हों। लेकिन हमारे यहां इसकी अध्यक्षता सीएम खुद करेंगे।

साथ ही मेट्रोपॉलिटन के दायरे में आने वाली सभी इकाइयों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य होंगे। फिर चाहे वो महापौर हों, नगर पालिका के जिला पंचायत और नगर परिषद या नगर पंचायत के अध्यक्ष हों। सभी एमएलए शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बिल आने के बाद शहरों में पार्क के भीतर 50% हिस्से में घने वन बनाने को अनिवार्य कर दिया जाएगा।

विधायकों ने दिए सुझाव और की संशोधन की मांग

इस बिल के समर्थन में बोलते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कॉलोनियों में 30 फीट चौड़ी सड़क, नाली और सीवेज का प्रावधान व अनिवार्यता की मांग की। वहीं, डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि इसमें नर्मदापुरम और इटारसी को शामिल किया जाए। ओमप्रकाश सखलेचा ने नीमच और मंदसौर को शामिल करने की मांग की।

विपक्ष की तरफ से विधायक जयवर्धन सिंह ने दिल्ली एनसीआर से सबक लेने की बात कही। डॉ. हीरालाल अलावा ने महानगर दायरे में आने वाले आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को स्वतंत्र होकर निर्णय लेने देने की मांग की। ओमकार सिंह ने जबलपुर को शामिल करने की तो फूल सिंह बरैया ने कहा कि महू क्षेत्र से मिलिट्री हटाकर उसे अंबेडकर स्थल के नाम किया जाए।

21 महीने में घट गईं 4 लाख लाड़ली बहनें, राशि 3 हजार करने का कोई प्रस्ताव नहीं

प्रदेश में 21 महीनों में लगभग 4 लाख (3 लाख 98 हजार 432) लाड़ली बहनें कम हो गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले, सितंबर 2023 में प्रदेश में कुल लाड़ली बहनों की संख्या 1 करोड़ 30 लाख 46 हजार 216 थी। जून 2025 की स्थिति में, प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों की संख्या घटकर 1 करोड़ 26 लाख 47 हजार 784 रह गई है।

मंगलवार को एक सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने यह जानकारी दी। भूरिया ने बताया कि वर्ष 2023 के सितंबर महीने में 6 लाख 339 नई महिला आवेदकों के नाम लाड़ली बहना योजना में जोड़े गए थे। इसके बाद से अब तक कोई नाम इस योजना में नहीं जोड़ा गया है। वर्तमान में नए नाम जोड़ने और राशि बढ़ाकर 3 हजार करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.