साली पर आई गंदी नीयत, साढू की कर दी हत्या... चूड़‍ियों और नेल पॉलिश ने पहनाई हथकड़ी

Updated on 12-03-2025 01:48 PM

भोपाल गौतम नगर थाना पुलिस ने 13 फरवरी को पीजीबीटी कॉलेज के पास एक बंद कमरे से युवक का शव बरामद किया था। किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। अंधे कत्ल की इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या मुंबई में रहने वाले उसके साढ़ू भाई ने की थी।

क्राइम पेट्रोल और भोकाल सीरीज देखकर उसने पूरी साजिश रची थी, लेकिन भोपाल आने पर सिर्फ एक बार अपना मोबाइल फोन चालू करना और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज व हत्याकांड में पुलिस को गुमराह करने के लिए भोपाल से खरीदी गईं महंगी चूड़ियां ही उसके लिए हथकड़ी बन गई।

चूड़ि‍यां और नेल पॉलिश मिली

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया कि अहमदाबाद निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र राम प्यारे गुप्ता कृष्णा कालोनी में किराए के कमरे पर अकेला रहता था। वह कबाड़खाना में बर्तनों पर पालिश (बफिंग) का काम करता था। 13 फरवरी को उसका शव कमरे का ताला तोड़कर बरामद किया गया था। शव के पास कुछ नई चूड़ियां और नेल पॉलिश रखी हुई मिली थी।

दुकान वाले को बोला कि एक महिला ने की है सोनू की हत्या

घटना की सूचना मिलने पर शव लेने के लिए मृतक की पत्नी के साथ उसका जीजा 43 वर्षीय नवरतन गुप्ता भी आया था। तब उसने पुलिस से दूरी बनाए रखी। साथ ही जाते समय सोनू के दुकान मालिक से बोला था कि हत्या सोनू की प्रेमिका ने की है, पुलिस को बता देना।

डीआईजी बंगले के पास सीसीटीवी में दिखा

इस बीच पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के साथ ही मौके से बरामद शृंगार के सामान से सुराग ढूंढने में जुटी थी। अंतत: पुलिस ने पुराने शहर की उस दुकान का पता लगा लिया, जहां से चूड़ी खरीदी गई थी। उधर डीआईजी बंगला के पास लगे एक सीसीटीवी के फुटेज में नवरतन गुप्ता का चेहरा भी मिल गया।

उसे दुकानदार ने चूड़ी के खरीदार के रूप में पहचान लिया। पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन से भी नवरतन के घटना के पहले भोपाल में मौजूदगी का पता कर लिया। सबूतों के आधार पर जब सख्ती की गई, तो उसने सोनू गुप्ता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

सोनू की पत्नी को हासिल करना चाहता था

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मूलत: जौनपुर (उप्र) निवासी नवरतन मुंबई में जूस की दुकान चलाता है। सोनू का राजस्थान की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। सोनू जब घर गया था, तो पत्नी ने मोबाइल फोन में उस युवती का फोटो देख लिया था। तब उनके बीच जमकर विवाद हुआ था।

सोनू की पत्नी ने घटना के बारे में जीजा नवरतन को बताते हुए मदद मांगी थी। तब दिसंबर में नवरतन, सोनू को समझाने भोपाल भी आया था। इस बीच नवरतन की नीयत अपनी साली पर खराब हो चुकी थी। उसे हासिल करने के लिए उसने सोनू की हत्या की साजिश रच ली थी।

नंबर निकालने के लिए मोबाइल चालू किया था

नवरतन अपना मोबाइल फोन बंद करने के बाद ट्रेन से मुंबई से नौ फरवरी को भोपाल आ गया था। स्टेशन पर उतरने पर वह सोनू का फोन नंबर भूल गया था। उसे पता करने उसने अपना मोबाइल फोन खोला। नंबर लिखने के बाद मोबाइल फोन फिर बंद कर लिया था। राह चलते व्यक्ति से फोन लेकर उसने सोनू से संपर्क कर स्टेशन लेने के लिए बुलाया था।

सोनू काम पर चला गया तो नवरतन ने चूड़ी, नेल पॉलिस आदि खरीदकर अपने पास रख ली थी। इस बीच वह भौकाल सीरीज और क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की योजना बनाता रहा।

10 फरवरी की रात में शराब के नशे में कमरे पर पहुंचकर सोनू सो गया। तब नवरतन ने उसका गला घोट दिया। 10-11 फरवरी की रात में कमरे में बाहर से ताला लगाकर वह वापस मुंबई चला गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.