बहनों पहलगाम को याद रखना: सीएम:पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

Updated on 28-05-2025 12:42 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल में होने वाली सभा और महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इसमें भोपाल जिले के 31 मंडलों से 1550 महिला कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।

बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों की रिहर्सल भी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

महिलाएं ही संभालेंगी ​सम्मेलन का जिम्मा

सीएम यादव ने कहा कि बहनों, पहलगाम की घटना को याद रखना। जब आतंकवादियों ने बहन के पति को गोली मारकर कहा, "जाओ मोदी को बता देना।" इसके बाद हमारे पीएम ने जो जवाब दिया, वह सबके सामने है। सीएम ने बताया कि जिन देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हम मना रहे हैं, उन्होंने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाई।

उन्होंने विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया। महेश्वर साड़ी का निर्माण शुरू कराकर महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। पीएम इसी दिन महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। हमें उनका भव्य स्वागत करना है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन का जिम्मा महिलाएं संभालेंगी और हम सभी भाई उनके साथ पीछे खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में करीब 2.5 लाख बहनें भाग लेंगी। सम्मेलन की समूची व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेंगी। उन्होंने कहा कि सभी बहनें आज से ही कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं। 29 मई को लाल परेड मैदान पर बड़ी बैठक होगी, जिसमें महिलाओं के बीच व्यवस्थाएं बांट दी जाएंगी। इनमें भोजन, पार्किंग, स्वागत, पंजीयन, मंच आदि व्यवस्थाएं शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.