शराब तस्करी के ‘घोस्ट ट्रक’ केस में SIT गठित:सहायक आबकारी आयुक्त सस्पेंड; हाई कोर्ट ने पकड़ी थी अनोखी शराब तस्करी, एसआईटी करेगी जांच

Updated on 20-05-2025 11:39 AM

शराब तस्करी को ‘अस्थायी परमिट’ की आड़ में वैध ठहराने वाले आबकारी विभाग के अफसरों पर शिकंजा कसने लगा है। मामले में धार के तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह सांगर को निलंबित कर दिया गया है। वे वर्तमान में उज्जैन में पदस्थ थे। इससे पहले आबकारी आयुक्त ने धार जिले के सहायक आबकारी अधिकारी आनंद डंडीर और उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान को पहले ही निलंबित कर दिया था।

इसके अलावा हाई कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। इस टीम के अध्यक्ष इंदौर (देहात) डीआईजी निमिष अग्रवाल होंगे। टीम में आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास और जोबट एडीओपी नीरज नामदेव को सदस्य बनाया गया है।

एसआईटी अब शराब तस्करी से जुड़े तमाम बिंदुओं—जैसे एक ही घटना में दो एफआईआर, परमिट की प्रक्रिया में अनियमितता, और विभागीय मिलीभगत की जांच करेगी। टीम सीधे हाई कोर्ट की निगरानी में काम करेगी। बता दें कि शराब की यह अनोखी तस्करी इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव एस. कलगांवकर की बेंच ने पकड़ी थी। सुनवाई के दौरान आबकारी विभाग और तस्करों की मिलीभगत पर सवाल उठाए थे।

अस्थायी परमिट की आड़ में शराब तस्करी को वैध ठहराया अक्टूबर 2024 में जोबट थाना क्षेत्र से दो वाहनों में कुल 14,760 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी। दोनों ड्राइवरों के पास कोई वैध परमिट नहीं था। बाद में तस्करी को वैध ठहराने के लिए दो महीने बाद अस्थायी परमिट पेश किए गए, जिनमें जब्त शराब से अलग बैच नंबर थे।

आबकारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने हाई कोर्ट में स्वीकार किया कि डेढ़ घंटे में परमिट जारी कर शराब ट्रांसफर की गई। कोर्ट ने इसे अविश्वसनीय बताया और अफसरों-तस्करों की मिलीभगत मानते हुए जांच के आदेश दिए। जिला कोर्ट को भी तथ्यों से गुमराह किया गया था। लेकिन परमिट में दर्ज बैच नंबर और जब्त शराब के बैच नंबर मेल नहीं खाते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.