चलती ट्रेन में चाकू मारकर सराफा कारोबारी से तीन लाख रुपये और जेवर लूट के मामले में छह गिरफ्तार

Updated on 03-04-2024 12:51 PM
भोपाल। पिछले दिनों चलती ट्रेन में सराफा व्यापारी को चाकू मारकर तीन लाख रुपये, सोने के जेवर लूटने के मामले का रेलवे पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में गिरोह के छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। बदमाशों से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। उनसे लूटपाट की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

निशातपुरा आउटर में की थी वारदात

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि गंजबासौदा निवासी 48 वर्षीय राजेश सोनी काफी समय से गंजबासौदा और भोपाल के व्यापारियों के बीच सोने के जेवर बनवाने का काम करते हैं। इसके लिए वह अक्सर भोपाल आना-जाना करते थे। वह बिलासपुर भोपाल पैसेंजर एवं पंजाब मेल से सफर करते थे। 26 मार्च को राजेश सोनी बिलासपुर-भोपाल ट्रेन से एस-वन कोच में बैठकर भोपाल आ रहे थे। उनके पास रखे बैग में तीन लाख रुपये और करीब सवा तीन लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर रखे हुए थे। निशातपुरा आउटर के पास ट्रेन की रफ्तार कुछ धीमी हुई, तभी एक युवक ने राजेश के गले पर बड़ा चाकू अड़ा दिया और बैग उसके हवाले करने को बोला। राजेश ने विरोध किया तो युवक के दो और साथी भी आ गए और जबरन बैग छीनने की कोशिश करते हुए राजेश की बैग सहित खींचते हुए गेट तक आ गए। इस बीच चाकू अड़ाने वाले युवक ने राजेश के हाथ में चाकू से तीन-चार वार कर दिए। पकड़ ढीली होते ही बैग छूट गया, लेकिन युवक भी बैग सहित चलती ट्रेन से गिर गया था। उधर उसके दो साथी भी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर लूट का केस दर्ज किया था।

गंजबासौदा स्टेशन से मिला बदमाशों का सुराग

टीआइ खान ने बताया कि इस मामले में स्पष्ट हो गया था कि रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वजह से भानपुर के आसपास लगे सीसीटीवी एवं सांची, विदिशा, गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले गए। गंजबसौदा में लगे कैमरे से भानपुर के आसपास भाग रहे तीन लड़कों में से दो के हुलिए का मिलान हो गया। उन लड़कों को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

गंजबासौदा के रहने वाले हैं तीन युवक

इस मामले में पुलिस ने गंजबसौदा निवासी 18 वर्षीय अबूजर राईन, रंभा नगर भोपाल निवासी 18 वर्षीय ओसामा, आरिफ नगर निवासी शाहरुख, नवाब कालोनी निवासी 18 वर्षीय साहिल, काजी कैंप निवासी 31 वर्षीय आदिल और गंजबसौदा निवासी एक नाबालिग को पकड़ा है। ओसामा भी मूलत: गंजबासौदा का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि अबूजर और नाबालिग को पता था कि राजेश के पास काफी नकदी और सोना रहता है। उन्होंने ओसामा से बातचीत कर लूट की योजना बनाई थी।

विदिशा से चढ़े थे तीन बदमाश

रेकी कर रहे अबूजर ने 26 मार्च को साहिल, शाहरुख और आदिल को राजेश के ट्रेन के एस-वन कोच में सवार होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर विदिशा रेलवे स्टेशन से तीनों उसी कोच में सवार हो गए थे, जबकि अबूजर और उसका साथी दूसरे कोच में थे। निशातपुरा आउटर पर भानपुर खंती के पास ट्रेन की गति धीमी होते ही साहिल और उसके दो साथियों ने लूट को अंजाम दे दिया था। वारदात के बाद भागे आरोपितों को काजी कैंप निवासी आदिल अपनी स्कूटी से ले गया था।

इतवारा में भी लूट का कर चुके थे प्रयास

इसके पहले इस गिरोह ने इतवारा में राजेश को टक्कर मारकर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त भीड़ इकट्ठी हो गई थी। तब दुर्घटना मानते हुए मामला शांत हो गया था। इसके बाद बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए चलती ट्रेन में वारदात को अंजाम दे दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.