Bhopal Gang Rape Case में शामिल छह और मुस्लिम छात्र, पीड़िताओं ने बताए थे नाम; पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की

Updated on 10-05-2025 11:25 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस पर लीपापोती और सुस्ती के गंभीर आरोप लग रहे हैं।पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को मुख्य आरोपित फरहान, अबरार, और नबील के अलावा छह और मुस्लिम छात्रों के इस संगठित गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने इन संदिग्धों से पूछताछ तक नहीं की।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संगठित अपराध की धारा जोड़ने की सिफारिश की थी, पर पुलिस की निष्क्रियता से मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आ रहे हैं।

पीड़िताओं ने खोला था गिरोह का राज

  • रायसेन रोड स्थित टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टीआईटी) कॉलेज में इंजीनियरिंग, मेडिकल, और कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र देशभर से आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।
  • पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में कई मुस्लिम युवक हिंदू छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाने का सुनियोजित पैटर्न अपना रहे थे। उन्होंने छह से अधिक मुस्लिम छात्रों पर इस गिरोह में शामिल होने का संदेह जताया।
  • पीड़िताओं के बयानों के आधार पर पुलिस की एक टीम कॉलेज पहुंची, लेकिन इन संदिग्धों से कोई पूछताछ नहीं की गई। जोन एक की डीसीपी प्रियंका शुक्ला से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने पहले चुप्पी साधी और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले पर टिप्पणी से बच रहे हैं।

फरहान के दोस्तों को बुलाकर छोड़ा

  • पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान के कुछ दोस्तों से पूछताछ की, जिनसे वह फोन पर सबसे अधिक बात करता था। छह लोगों को थाने बुलाकर उनसे छात्राओं के वीडियो के प्रसार और उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया।
  • हालांकि, पुलिस का दावा है कि इनकी कोई संलिप्तता नहीं पाई गई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़िताओं का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अब तक की कार्रवाई

  • 11 अप्रैल: एक छात्रा ने मारपीट और दुष्कर्म की शिकायत की। बागसेवनिया पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज कर फरहान को जेल भेजा।
  • 12 अप्रैल: पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने फरहान और साहिल के खिलाफ दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
  • बाद की तारीखें: तीन अन्य युवतियों ने शिकायत दर्ज की, जिसमें फरहान, साहिल, अली, साद, नबील, और अबरार को आरोपित बनाया गया।
  • 24 अप्रैल: समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया।
  • 28 अप्रैल: पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में फरहान को पैर में गोली लगी।
  • वर्तमान स्थिति: पांच आरोपित जेल भेजे गए, लेकिन छह अन्य संदिग्धों पर कोई कार्रवाई नहीं।

पुलिस की गाइडलाइन तैयार करने की कवायद

  • भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लव जिहाद के मामले सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। महिला सुरक्षा शाखा और लव जिहाद मामलों की जांच के लिए बनी SIT इस गाइडलाइन को अंतिम रूप दे रही है।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए थे। गाइडलाइन में कॉलेज, डांस क्लास, और कंप्यूटर सेंटर जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और घटनाओं को रोकने के उपाय शामिल होंगे।

आरोपों के बीच सवाल

  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को संगठित अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से पीड़िताओं और उनके परिजनों में आक्रोश है।
  • कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मुख्य आरोपित फरहान का आपराधिक रिकॉर्ड होने के बावजूद उसे स्कॉलरशिप दी जा रही थी। इस मामले में पुलिस और कॉलेज प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग जोर पकड़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.