बीएमएचआरसी में ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए आवश्यक क्यूसा समेत छह नई मशीनें आईं

Updated on 14-03-2024 01:18 PM
भोपाल। करोंद इलाके में स्थित भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में मशीनों और उपकरणों को तेजी से अपग्रेड किया जा रहा है। अस्पताल को प्रबंधन शहर के श्रेष्ठ हास्पिटल की सूची में शामिल करने के लिए तैयारियां कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए जरूरी क्यूसा समेत छह नई मशीनों को बीएचएमआरसी में इंस्टाल कराया गया है। बीएचएमआरसी की निदेशक डा. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि इन मशीनों के आने के बाद कई बड़े आपरेशन की गुणवत्ता बेहतर हो जाएगी। इसके बाद कई बड़े आपरेशन करने में काफी सहूलियत होगी।

ये उन्नत मशीनें आईं

अत्याधुनिक एंडोस्कोपी - पेट संबंधी बीमारियों की जांच व इलाज के लिए जरूरी होती है। इससे पेट और आंतों से संबंधित विभिन्न जांचे-जैसे एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, सिग्मोइडोस्कोपी हो सकेगी। सीबीडी स्टोन और गाल ब्लैडर, पैंक्रियाज, लिवर की बीमारियों के इलाज के लिए इआरसीपी प्रक्रिया भी हो सकेगी।

एडवांस्ड फेको - यह मशीन मोतियाबिंद के दर्द रहित आपरेशन में सहायक होगी। बहुत छोटे से चीरे से आपरेशन हो सकेगा। इससे मरीज जल्दी डिस्चार्ज होंगे। यह मशीन एरर प्रूफ है और सर्जन को गलती करने से भी रोकती है।

सी आर्म - बीएचएमआरसी में दो सी-आर्म मशीनें आईं हैं। इनका प्रयोग सर्जिकल प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है। इससे सर्जन को आपरेशन की सही जगह की इमेज देखने को मिलती है।

क्यूसा मशीन - ब्रेन ट्यूमर निकालने में यह मशीन मददगार हैं। इससे आपरेशन कम समय में सहजता से संभव हो जाता है।

लिथोट्रिप्सी - किडनी स्टोन के आपरेशन में लाभकारी मानी जाती हैं। साइंस की नई तकनीकी पर आधारित हैं। इसके जरिए उच्च दबाव वाली ध्वनि तरंगों को मरीज के शरीर में भेजा जाता है, शाक वेब (ध्वनि तरंगों) से पथरी पर फोकस किया जाता है, फिर पथरी को तोड़ने के लिए उस पर तरंगों के माध्यम से फोकस किया जाता है। इसके बाद उसकी लोकेशन पर 1 से 2 हजार शाक वेब के वार किए जाते हैं, जिससे ध्वनि तरंगों की चोट से पथरी का पाउडर बन जाता है।

हार्मोनिक स्केल्पल - सर्जरी के दौरान इस मशीन का प्रयोग कई तरह की परेशानियों के लिए किया जाता है।

ओटी को कर रहे मजबूत

हम अपनी आपरेशन थिएटर (ओटी) को काफी मजबूत कर रहे हैं। इसी क्रम में अभी इन मशीनों को इंस्टाल कराया गया है। आगे भी हम अपडेट मशीनों को लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

- डा. मनीषा श्रीवास्तव, निदेशक बीएचएमआरसी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.