सडक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत

Updated on 10-09-2021 10:02 PM
भोपाल । प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार रात को शहर के बाहरी क्षेत्र हुए सडक हादसे में कार सवाल छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना बैतूल जाने वाले रिंग रोड के समीप गुरैया मार्ग पर हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में पीछे की सीट पर बैठे तीन बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। कार सवार एक महिला व एक बच्ची दुर्घटना के बाद दूर गड्ढे में जा गिरी थी जिनका शव पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। कार सवार कन्हरगांव के समीप पटपड़ा जा रहे थे वहीं रात 1.30 पर एक बच्चे की मौत हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक की गति काफी तेज थी ट्रक ने धीमी चल रही कार को इतनी जोर से टक्कर मारी जिससे कार सड़क किनारे काफी फिट दूर गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जब हादसा देखा तो तत्काल कार के पास पहुंचे इस दौरान कार में कई लोग फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद कार से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मयूरी, गुल्ली व एक अन्य बच्चे की मौत हुई है वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि सभी नागपुर के टेका नाका के रहने वाले है।पुलिस अधिकारी घटना की सूचना लगते ही मौके पर तथा जिला अस्पताल पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वहीं कार में बैठे अन्य लोगो के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.