भोपाल और आस-पास से गुजरने वाली छह ट्रेनें कैंसल, दो के रूट बदले गए

Updated on 01-12-2024 02:09 PM

भोपाल रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पमरे से प्रारंभ और गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त व मार्ग परिवर्तित किया गया है।इसके साथ ही एनआई कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का ठहराव पथरिया रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। इन ट्रेनों का रूट रहेगा परिवर्तित: ट्रेन 11466 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दो एवं छह दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

इसके साथ ही ट्रेन 11465 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 30 नवंबर एवं दो दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी। मालूम हो कि विवाह सीजन में इस तरह के फेरबदल से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए परवर्तित मार्गों पर स्टापेज की सुविधा प्रदान की है।

यह ट्रेन रहेंगी निरस्त

  • एक से सात दिसंबर तक बीना से रवाना होने वाली ट्रेन 06603 बीना-कटनी मुड़वारा रद्द रहेगी।
  • एक से सात दिसंबर तक कटनी मुड़वारा से रवाना होने वाली ट्रेन 06604 कटनी मुड़वारा-बीना रद्द रहेगी।
  • 30 नवंबर से सात दिसंबर तक बीना से रवाना होने वाली ट्रेन 01885 बीना-दमोह रद्द रहेगी।
  • एक से आठ दिसंबर तक दमोह से रवाना होने वाली ट्रेन 01886 दमोह-बीना रद्द रहेगी।
  • तीन से सात दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • एक से पांच दिसंबर तक बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें पथरिया स्टेशन पर नहीं रुकेंगी

  • ट्रेन 18477-18478 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस।
  • ट्रेन 12185-12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति रेवाचंल एक्स।
  • ट्रेन 22181-22182 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस।
  • ट्रेन 22161-22162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस।
  • ट्रेन 11703-11704 रीवा-डा.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस।
  • ट्रेन 11071-11072 एलएलटी-बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस।
  • ट्रेन 22911-22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस।
  • ट्रेन 13025-13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.