नौतपा का छठवां दिन:प्री मानसून में भीगा नौतपा... 3 डिग्री गिरा दिन का पारा, सामान्य से 4.7 डिग्री कम

Updated on 31-05-2025 11:59 AM

शनिवार को नौतपा का छठवां दिन है। इसके खत्म होने में सिर्फ 3 दिन ही बाकी रहेंगे। अभी भी प्री मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम शहर में फिर बौछारें पड़ीं। दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को में दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा।

हालांकि, रात का तापमान बढ़कर 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में इसमें 3.8 डिग्री की वृद्धि हुई। बादल बारिश आंधी के बीच दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसके बाद भी शहर में नौतपा के 6 दिनों में से सिर्फ एक दिन ही पारा 40 डिग्री पार पहुंच सका। यदि अगले तीन दिन और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई तो नौतपा में कोई नया रिकॉर्ड बन सकता है।

आगे क्या... दो दिन ऐसा ही मौसम: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 3 दिनों में से 2 दिन तक दिन के तापमान में बड़ा बदलाव होने के आसार कम हैं। यदि ऐसा हुआ तो मई के आखिरी हफ्ते में भी सामान्य से कम तापमान रहने का भी दूसरा बड़ा रिकॉर्ड बनेगा।

21 जिलों में बारिश हुई

प्री मानसून के बीच प्रदेश के 21 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें रायसेन जिले में सबसे ज्यादा पौने 3 इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा में करीब 2 इंच पानी गिरा। ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य में गर्मी का असर बना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.