प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है कौशल युक्त एवं बेरोजगार मुक्त भारत का निर्माण - राज्य मंत्री श्री टेटवाल

Updated on 24-02-2024 11:47 AM

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कौशल युक्त एवं बेरोजगार मुक्त भारत का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कौशल युक्त भारत के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के सारंगपुर में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को कौशल एवं रोजगार उपलब्धर कराने की अभिनव पहल की गई है। प्रदेश के हर जिले में इस तरह के मेले आयोजित किए जाएंगे। श्री टेटवाल शुक्रवार को सारंगपुर में मध्यप्रदेश कौशल एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित मेगा कौशल रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे।

मेले में विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को 2 करोड़ 33 लाख रूपये के हितलाभ वितरित किए गए। इस दौरान 11 निजी कंपनियों में 450 युवाओं का पंजीयन किया गया एवं 198 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। श्री टेटवाल ने चयनित युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर वितरित किए। राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने सारंगपुर में आई.टी.आई. प्रारंभ करने की भी घोषणा की।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है और उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएँ दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत गांव में बसता है और हर गांव में छोटे-छोटे उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा। महिलाओं को भी कौशल विकास में आगे लाकर उनको स्व-रोजगार में स्थापित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

मेले में खादी तथा ग्रामोद्योग की योजना में 4 हितग्राहियों को 21 लाख 25 हजार रूपये का ऋण वितरित किया गया। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 8 हितग्राहियों को एक करोड 15 लाख रूपये, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 18 लाख 50 हजार रूपये, एन.आर.एल.एम. योजना में 10 स्व-सहायता समूह को 15 लाख रूपये, पी.एम. स्व निधि योजना में 30 हितग्राहियों को 6 लाख रूपये, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 4 हितग्राहियों को 13 लाख 50 हजार रूपये, शहरी स्व-रोजगार योजना में 10 हितग्राहियों को 13 लाख 50 हजार रूपये सहित अन्य येाजनाओं में हितग्राहियों को ऋण एवं हितलाभ श्री टेटवाल द्वारा वितरित किए गए।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सारंगपुर श्री देव नागर, नगरपालिका अध्यक्ष पचोर श्री विकास करोडिया सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा हितग्राही मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.