स्मार्ट पोल का पब्लिक एड्रेस ​सिस्टम ठप:ट्रैफिक सिग्नल के लाउड स्पीकर से बजेगी खतरे की घंटी

Updated on 11-05-2025 11:05 AM

भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच 7 मई को ब्लैक आउट के दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में सायरन सुनाई नहीं दिया। प्रशासन अब चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर लगे अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए सायरन बजाने की तैयारी कर रहा है। भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन आपात स्थिति से निपटने की शहर की तैयारी की पोल खुल गई है।

शहर में 69 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, जिनमें से 47 पर अनाउंसमेंट सिस्टम काम करता है। आपात स्थिति में चौराहों पर सायरन बजा, तब भी हर घर और दफ्तर तक इसकी आवाज पहुंचना मुश्किल है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने ऐसी ही आपातकालीन परिस्थितियों के लिए 300 करोड़ रुपए का इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर(आईसीसीसी) बनाया था। इस आईसीसीसी के जरिए स्मार्ट पोल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाना था। आईसीसीसी प्रोजेक्ट पहले ही ठप हो चुका है और स्मार्ट पोल तो केवल स्ट्रीट लाइट पोल बनकर रह गए हैं।

नाकाफी... अभी 47 सिग्नल पर होता है अनाउंसमेंट, शहर में लगे हैं 69 सिग्नल

सिस्टम से जोड़ने में 1 महीना लगेगा स्मार्ट सिटी कंपनी ने शहर के सभी सिग्नल पर अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। देखा जा रहा है कि जिन 22 चौराहों पर सिस्टम नहीं है, उसे आईटीएमएस से कैसे जोड़ सकते हैं। इस प्रक्रिया में करीब एक माह का समय लगने की संभावना है।

स्मार्ट पोल पर भी नहीं मिली सुविधाएं 2017 में स्मार्ट पोल प्रोजेक्ट में दावा किया था कि स्मार्ट पोल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए आम जनों को आपात स्थिति की जानकारी दी जाएगी। इसमें ट्रैफिक जाम, पार्किंग की स्थिति, बाढ़ या अन्य आपात स्थिति की सूचना दी जानी थी। लेकिन यह नहीं हो सका।

यह होना था ICCC में

  • 2017 में आईसीसीसी प्रोजेक्ट लाया गया था।
  • कहा था कि मप्र की सभी स्मार्ट सिटी की इमरजेंसी और अन्य सुविधाओं के लिए एक इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनेगा।
  • नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड, बिजली कंपनी को जोड़ा जाना था।
  • इस आईसीसीसी में अत्याधुनिक आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित होना था।
  • 300 करोड़ के इस आईसीसीसी के लिए भोपाल स्मार्ट सिटी ने 60 करोड़ रुपए दिए थे।
  • ट्रैफिक सिग्नल पर लगा इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) इसी का हिस्सा है।

अनाउंसमेंट सिस्टम से सभी चौराहों को जोड़ रहे

फिलहाल स्मार्ट सिटी कंपनी के जरिए हम शहर के 69 चौराहों को अनाउंसमेंट सिस्टम से जोड़ रहे हैं। आईटीएमएस में सायरन की व्यवस्था करेंगे जो एक साथ सब जगह सुनाई देगा। आईसीसीसी और स्मार्ट पोल प्रोजेक्ट की पूरी समीक्षा की जरूरत है।

-हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.