समरसता के साथ स्वच्छता का भी संदेश दे रही है स्नेह यात्रा

Updated on 22-08-2023 12:04 PM

प्रदेश के सभी जिलों में पूज्य संतों के सान्निध्य में स्नेह यात्रा समरसता के साथ-साथ अब स्वच्छता का भी संदेश दे रही है। यात्रा के आगमन से पहले ही गाँव-गाँव में मुनादी हो जाती है। उत्सुकता से लोग स्नेह यात्रा दल की प्रतीक्षा करते हैं। यात्रा के आने से पहले बस्ती को खूब साफ-सुथरा कर लिया जाता है। देवास में 62 वर्षीय यशोदा अपने ओटले को साफ करते हुए गा रही हैं मैंने आँगन नहीं बुहारा तो कैसे आएंगे भगवान। भक्तिमति माता शबरी के ये शब्द प्रभु राम और माता शबरी के मिलन की भी याद कराते हैं। एक अन्य महिला यशोदा भी भाव-विभोर होकर कहती हैं हमारी बस्ती में संतजन का आना शबरी के आँगन में प्रभु राम के आने जैसा है। वही खुशी, वही आनंद, वही आत्मीयता और वही उल्लास, हम महसूस कर रहे हैं जैसा माता शबरी के आश्रम में महसूस किया गया होगा। 

आ गया है यात्रा का मध्य पड़ाव

मध्यप्रदेश जन-अभियान-परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 16 अगस्त से शुरू हुई स्नेह यात्रा प्रत्येक जिले में 11 दिवस प्रवासरत रहेगी।

सहभागी संगठन भी हैं अभिभूत

यात्रा के लिए मप्र जन अभियान परिषद नोडल एजेंसी है। सहभागी के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार, रामचंद्र मिशन, योग आयोग संस्थान, पतंजलि योग पीठ एवं आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास हैं। पतंजलि परिवार की प्रदेश प्रमुख पुष्पांजलि दीदी कहती हैं कि यह ऐतिहासिक है, ऐसा पहले नहीं हुआ। लोगों का उत्साह और उमंग संतजन को भी आश्चर्यचकित कर दे रहा है। यह हमारी गतिविधियों का स्थायी हिस्सा बनना चाहिए। गायत्री परिवार प्रदेश प्रमुख राजेश पटेल कहते हैं कि यह परिवार की मूल भावना से मेल खाता हुआ कार्यक्रम है। परम पूज्य गुरूदेव का संकल्प भी समतामूलक समाज का ही था। रामचंद्र मिशन के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र गौतम का मानना है कि संस्थाओं के समन्वय से यात्रा में एक नया उत्साह आया है। सभी सहभागी संगठन को अपनी अवधारणा और कार्यक्रम के बहुत निकट पाते हैं और उसमें बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

सीएमसीएलडीपी के छात्र और मेंटर्स निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

प्रदेश के 313 विकासखंडों में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के समाज कार्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के छात्र यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। छात्र सेवा बस्तियों में घर-घर जाकर पीले चावल डालकर सभी को स्नेह यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं। पाठ्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे मेंटर्स दस्तावेजीकरण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि भी यात्रा के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

निरंतर बढ़ रही है सहभागिता

स्नेह यात्रा के दिन जैसे-जैसे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे जन-समुदाय की सहभागिता भी बढ़ती जा रही है। पूरक जन-संवादों में जहाँ 100-200 की संख्या जुटती है वहीं दोपहर और शाम को होने वाले सत्संग और सहभोज में 700 से 1000 लोग जुट रहे हैं। शाम के सहभोज में पूरा गाँव इकट्ठा होकर जन-सहभागिता से संग्रहीत सामग्री से भंडारे में सहभागी बनता है। स्नेह यात्रा ऊँच-नीच का भेदभाव मिटाकर समरसता की नई पहचान बन रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.