यूजी में अब तक 1.61 लाख तो पीजी में 36 हजार पंजीयन हुए, सीटों का आवंटन 25 और 29 मई को

Updated on 22-05-2024 12:26 PM
भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर के सरकारी और निजी काॅलेजों में स्नातक(यूजी) और स्नात्कोत्तर(पीजी) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है।मंगलवार तक यूजी के लिए कुल 1.61 लाख ने पंजीयन कराया है, जबकि 1.48 लाख विद्यार्थियों ने काॅलेज का विकल्प दिया है। इसके साथ ही 1.36 आवेदकों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया है। वहीं पीजी के लिए मंगलवार को पंजीयन के अंतिम दिन अब तक 36 हजार ने पंजीयन कराया है, जबकि 24 हजार ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया है।

बता दें, कि विभाग ने इस साल प्रवेश के लिए दो चरणों की मुख्य काउंसलिंग के बाद काॅलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) की जाएगी ।यूजी में पंजीयन करवाने के बाद काॅलेजों में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी।सीट आवंटन 25 मई को होगा।वहीं पीजी में मंगलवार तक पंजीयन होंगे और 29 मई को सीटों का आवंटन होगा।

बीएड के लिए कुल 38636 सीटे आवंटित

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीएड काॅलेजों में संचालित राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नौ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी ई-प्रवेश प्रक्रिया चलाई जा रही है। बीएड के लिए मंगलवार तक 58150 सीटों के लिए कुल 38636 सीटों के लिए आवंटन किया गया है।

एनसीटीई के सभी उक्त कोर्सेस को मिलाकर कुल 67675 सीटों के मुकाबले 42152 सीटों पर आवंटन किया जा चुका है। प्रथम चरण में आवंटित कालेज के लिए आनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 25 मई तक है, जबकि सेकंड राउंड में आवेदकों के आनलाइन पंजीयन और शिक्षण संस्थान के चयन की तिथि 21 से 28 मई रखी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.