मप्र के आईपीएस अधिकारियों में सोशल मीडिया वार

Updated on 08-01-2022 05:40 PM

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस में स्पेशल डीजी के पद से रिटायर हुए आईपीएस अधिकारी मैथलीशरण गुप्त को आईपीएस एसोसिशएशन के अधिकारिक वाट्सऐप ग्रुप आईपीएस एमपी से रिमूव कर दिया गया है। गुप्त ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर हिस्टोरिकल फैक्ट से जुड़े तथ्य वाट्सऐप में शेयर किया था। इस पर डीजीपी ने आपत्ति ली थी। उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा गया, लेकिन गुप्त ने यह कहते हुए पोस्ट डिलीट करने से इंकार कर दिया कि उन्होंने कुछ गलत शेयर नहीं किया है। जो भी तथ्य शेयर किए गए हैं, वह हिस्टोरिकल फैक्ट हैं।

बताया गया कि स्पेशल डीजी के पद से रिटायर हुए 1984 बैच के अधिकारी मैथलीशरण गुप्त ने शुक्रवार सुबह मप्र आईपीएस एसोसिएशन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप आईपीएस एमपी पर मुस्लिम लीग को लेकर पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में देश की बर्बादी का कारण समुदाय विशेष को बताया है। साथ ही उनके देश में रहने का कारण अंग्रेजों को बताया है। इस पर डीजीपी विवेक जौहरी ने उन्हें पोस्ट हटाने के निर्देश दिए। लेकिन, काफी देर तक पोस्ट नहीं हटाई गई। इसके थोड़ी देर बाद उन्हें ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। इसमें इस मामले में गुप्त का कहना है कि वे अपनी बात पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कुछ भी गलत या आपत्तिजनक बात शेयर नहीं की है। उन्होंने वही शेयर किया है जो सच्चाई है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। ग्रुप से रिमूव करने की बात पर उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सब बात मायने नहीं रखती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.