बेटे का गला दबाया, बेटी को दिया जहर, फिर फांसी के फंदे पर झूल गई मां, वजह हैरान करने वाली

Updated on 14-09-2024 11:39 AM
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा पारिवारिक कलह का खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां एक मां ने कलेजे के टुकड़े 10 साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला तो जान से प्यारी डेढ़ साल की मासूम बेटी को जहर दे दिया। उसे जब लगा कि बच्चों की सांसे थम गई तो खुद फांसी पर झूल गई। घटना के कई घंटों बाद परिजनों को पता चला तो चीख-पुकार मच गई। हालांकि एक मां द्वारा इतने कठोर कदम उठाने के पीछे फिलहाल तक पुलिस कोई कारण नहीं तलाश सकी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गढ़ाकोटा रामबाग वार्ड में रहने वाले देवीलाल पटेल की पत्नी रीना ने रात के सन्नाटे में ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी कल्पना कर सभी स्तब्ध हैं। रीना ने अपने 10 साल के बेटे नीरज को बेहरमी से गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद महज डेढ़ साल की बेटी परी को कलेजे पर पत्थर रखकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। जब उसे लगा कि दोंनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे तो उसने कमरे में फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। एक मां के इस हृदयविदारक कदम के पीछे पति-पत्नी के बीच झगड़े को कारण बताया जा रहा है। घटना के समय पति घर पर नहीं था, जब परिजन ने खिड़की से देखा तो रीना फंदे पर झूलती मिली तब दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे।

मासूम बेटी की सांसे चल रही थीं


परिजन जब अंदर पहुंचे तो डेढ़ साल की मासूम बिटिया परी की सांसे चल रही थीं, लेकिन वह अचेत अवस्था में पड़ी थी, परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर भागे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहले पति की मौत, रीना की दूसरी शादी थी


पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि रीना के पहले पति की मौत हो गई थी। देवीलाल से उसकी दूसरी शादी थी। पुलिस मामले में पारिवारिक कलह सहित अन्य बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। देवीलाल की पंक्चर बनाने की दुकान है। घटना से पूरे क्षेत्र ने मातम का माहौल है। दूसरी ओर मृतिका के भाई राहुल ने स्थानीय मीडिया के सामने अपनी बहन व भांजे की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस को दिए बयान में भी उसने बहन को मारने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.