सोनम के काले बैग की फोरेंसिक जांच होगी:सिम समेत दूसरे सबूत जलाने की आशंका

Updated on 23-06-2025 01:15 PM

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस अब उस जले हुए बैग से सुराग तलाशेगी, जो सोनम शिलॉन्ग से इंदौर लेकर आई थी। इस जले हुए बैग से जो सामान जब्त हुआ है, उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि बैग के साथ-साथ और क्या-क्या जलाया गया है।

राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटी सोनम देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी, उसी में उसने काले रंग का यह बैग भी छोड़ा था। शिलॉन्ग पुलिस इस बैग को तलाश रही थी। शुक्रवार-शनिवार को शिलॉन्ग पुलिस ने फ्लैट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस बैग के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद टीम ने उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स को पकड़ा। बिल्डिंग के गार्ड बलबीर अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात शिलॉन्ग पुलिस ने शिलोम और बलवीर को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से आरोपियों का सात दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है।

मेघालय पुलिस आज सोमवार को इन आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग रवाना हो सकती है। हालांकि, उन्हें किस माध्यम से ले जाया जाएगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

भोपाल भागने की तैयारी में था जेम्स इंदौर क्राइम ब्रांच के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब टीम को काले बैग के बारे में पता चला तो टीम ने शिलोम जेम्स को बुलवाया, लेकिन वह नहीं आया। वह मोबाइल बंदकर इंदौर से भोपाल भागने की तैयारी में था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसको धर दबोचा।

वहीं, बलबीर अहिरवार को पुलिस ने अशोकनगर से पकड़ा। वह मक्का की बुआई के लिए गांव आया था। रविवार सुबह करीब 7 बजे शिलॉन्ग पुलिस अशोकनगर पहुंची और शाढ़ौरा पुलिस की मदद से बलवीर को अपने साथ इंदौर लेकर आई।

शिलोम और बलवीर पर सबूत छिपाने में मदद करने का आरोप है।

सिम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य सामान जलाने की आशंका रविवार को शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी और इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारी, एफएसएल टीम के साथ शिलोम जेम्स को लेकर हरे कृष्णा विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उसने खाली प्लॉट में बैग जलाया था।

जेम्स ने 10 जून को बैग जलाने की बात कही है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को बैग के साथ सिम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य सामान जलाने की आशंका है। 10 जून को ही मेघालय पुलिस इंदौर से पकड़े गए आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग रवाना हुई थी।

जब्त अवशेषों की एफएसएल जांच कराएगी शिलॉन्ग पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि टीम ने जले हुए बैग सहित जो भी चीजें जब्त की हैं, उनकी एफएसएल जांच कराई जाएगी। इस जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि बैग के साथ क्या-क्या जलाया गया है। साथ ही यह जानकारी भी मिलेगी कि बैग को कितने समय पहले जलाया गया था?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी अरेस्ट राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह सहित पांच आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी इंदौर, एक बीना जबकि सोनम गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद शनिवार-रविवार को शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी ने शिलोम जेम्स और बलवीर सिंह को पकड़ा है। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

शिलोम जेम्स बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर है। ब्रोक्रेज पर फ्लैट देने का काम करता है। उसने बताया था कि यह फ्लैट विशाल चौहान ने अपने नाम से किराए पर लिया था। इसके लिए 30 मई को तीन महीने का किराया 51 हजार रुपए एडवांस दिया था। वहीं, बलबीर अहिरवार चौकीदारी और कारपेंटर का काम करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.