दक्षिणी हवा का रुख पड़ रहा भारी, रिकार्ड तोड़ रही विदा होती गर्मी, राहत की उम्मीद कम

Updated on 14-10-2023 01:39 PM

 भोपाल। मध्य महाराष्ट्र के आसपास बने चक्रवात के असर से हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। इससे मध्य प्रदेश में तपिश लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। दमोह देश के मैदानी क्षेत्र के सबसे गर्म 10 शहरों में सातवें क्रम पर रहा।

राजधानी भोपाल में भी अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक रहा। इसके पहले 13-14 अक्टूबर 2015 में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शनिवार को आंशिक बादल रह सकते हैं, लेकिन दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है।

प्रति चक्रवात के असर से बदल रहा हवाओं का रुख

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र के पास एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के आसपास बने प्रति चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बदल रहा है, साथ ही हवाओं के साथ अरब सागर से नमी भी आ रही है, जिसके चलते आंशिक बादल भी बन रहे हैं। विशेषकर दिन के समय हवा का रुख दक्षिणी हो जाता है। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है।

हालांकि रात के समय उत्तरी हवाएं चलने लगती हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य के आसपास बने हुए हैं। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाने की संभावना है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद कम है।

शुक्रवार को देश के सबसे गर्म 10 शहरों का तापमान

  • शहर अधिकतम तापमान
  • जैसलमेर -- 38.8
  • चुरू -- 38.3
  • सूरत -- 38.1
  • हिसार -- 38.0
  • बाड़मेर -- 37.9
  • बीकानेर -- 37.8
  • दमोह -- 37.8
  • नारनौल -- 37.8
  • सुरेंद्र नगर -- 37.8
  • गंगा नगर -- 37.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

राजधानी में पिछले 10 वर्ष में अक्टूबर का सर्वाधिक तापमान

वर्ष - तारीख - अधिकतम तापमान

  • 2013 - 19 - 33.5
  • 2014 - 5 - 35.1
  • 2015 - 13 व 14 - 37.3
  • 2016 - 16 - 33.3
  • 2017 - 18 - 36.4
  • 2018 - 21 - 35.7
  • 2019 - 15 - 32.8
  • 2020 - 19 - 35.1
  • 2021 - 9 - 35.0
  • 2022 -2 - 33.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.