आत्मनिर्भर भारत के लिए सोया वैल्यू चेन को मिला नया दृष्टिकोण

Updated on 05-04-2025 04:37 PM

इंदौर, 5 अप्रैल 2025। भारत की खाद्य सुरक्षापोषण जरूरतों और सतत कृषि प्रणाली को ध्यान में रखते हुएइंदौर में आयोजित सोया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2025’ के दूसरे दिन विचार-विमर्श का दायरा और भी विस्तृत रहा। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन ने न केवल सोया आधारित उत्पादों की उपयोगिता को रेखांकित कियाबल्कि इससे जुड़े व्यापक सामाजिकआर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं को भी विमर्श का हिस्सा बनाया। कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन का फोकस मुख्यतः सोयाबीन के चुनावउत्पादनप्रोसेसिंग और व्यापार से संबंधित जागरूकता फैलाने और संपूर्ण वैल्यू चेन को विकसित करने की दिशा में रहा।

सीएसआईआर सीएफटीआरआई की डायरेक्टर डॉ.श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा आज भारत कई सोया उत्पादों और प्रोसेस्ड सामग्री के लिए अन्य देशों पर निर्भर है। यदि हम अपने देश में ही पर्याप्त मात्रा में प्रोसेसिंग सुविधाएं विकसित करेंकिसानों को बाजार से सीधे जोड़ें और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करेंतो भारत एक आत्मनिर्भर सोया अर्थव्यवस्था की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकता है। अब समय आ गया है कि हम सोया को सिर्फ एक फसल नहींबल्कि समग्र विकास का माध्यम समझें। इसके माध्यम से न केवल पोषणबल्कि रोज़गारमहिला सशक्तिकरण और निर्यात अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

आईसीएआर-नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. कुंवर हरेन्द्र सिंह के अनुसार, "किसानों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और गुणवत्ता युक्त बीजों का चयन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित और पोषणयुक्त उत्पादों की उपलब्धता। किसानों में अब जागरूकता बढ़ रही है और वे बेहतर खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। साथ हीउपभोक्ता भी अब यह जानना चाह रहे हैं कि वे जो खा रहे हैं वह उनके स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है और किस स्रोत से आया है। हालांकियह केवल कृषकों की जिम्मेदारी नहीं मानी जा सकती। प्रोसेसिंग यूनिट्सफूड इंडस्ट्रीवैज्ञानिक समुदाय और नीति निर्माताओं की साझा भागीदारी ही इस पूरे इकोसिस्टम को सफल बना सकती है। सोया से जुड़ी एक समर्पित वैल्यू चेन’ का निर्माण अत्यंत आवश्यक है जिसमें उत्पादन से लेकर उपभोक्ता तक की प्रत्येक कड़ी मजबूत और पारदर्शी हो।

एसएफपीडब्लूए के चेयरमैन डॉ. सुरेश इतापू ने कहा, “भारत को सोया क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए अपनी पूरी वैल्यू चेनबीज से लेकर बाजार तक को सुदृढ़ बनाना होगा। इसमें प्रोसेसरडिस्ट्रीब्यूटर और इनोवेटर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत हाई-प्रोटीन शुगर-फ्री ड्रिंक्ससोया-स्नैक्सप्लांट-बेस्ड मीट और इंस्टेंट फूड सॉल्यूशंस जैसे इनोवेशन इस बात का प्रमाण हैं कि सोया आधारित उत्पाद न केवल स्वास्थ्य का समाधान प्रस्तुत करते हैंबल्कि वे व्यापारिक संभावनाओं के नए द्वार भी खोल रहे हैं।

समापन अवसर पर एसएफपीडब्लूए के कन्वीनर श्री राज कपूर ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए कहा, “कॉन्फ्रेंस के अंतिम सत्र में सोया से सम्बन्धी अपने विज़न प्रस्तुत कर दिया गया थाजिसमें आगामी वर्षों के लिए सोया के माध्यम से कृषिउद्योग और पोषण के क्षेत्र में बदलाव लाने की रूपरेखा तैयार की गई है। यह कॉन्फ्रेंस एक नई सोच और सहयोग की शुरुआत है। हम सब मिलकर इस मिशन को भारत के कोने-कोने तक पहुंचाएंगेजहाँ सोया केवल प्रोटीन नहींबल्कि समृद्धिस्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.