बैकलॉग के खाली पद भरने एक साल बढ़ेगा विशेष अभियान

Updated on 11-09-2021 07:42 PM
 भोपाल । मध्यप्रदेश में बैकलॉग के खाली पद भरने के ‎लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान  एक साल के ‎लिए और बढाया जाएगा। इस वर्ग के पद 19 साल बाद  भी नहीं भर पाए है। बता दें ‎कि बैकलॉग के पद अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों से भरे जाते हैं ले‎किन पदों के योग्य  प्रत्याशियों के नहीं ‎मिल पाने के कारण हर साल ये पद खाली रह जाते हैं और इस विशेष अभियान को आगे बढाना पड रहा है। जून 2021 में अभियान की अवधि समाप्त हो चुकी है। अब इसे एक साल और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा। इसमें बताया गया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। विभाग ने बैकलॉग के रिक्त पदों की जानकारी भी सभी विभागों से मांगी है। प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति के बैकलॉग पदों को भरने के लिए सितंबर 2002 विशेष भर्ती अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। तब से ही इसकी अवधि प्रति वर्ष बढ़ाई जाती रही है। शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में बैकलॉग की स्थिति को समाप्त करने के लिए सभी विभागों को रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए गए थे। तब लगभग 18 हजार पद चिन्हित किए गए थे। विभागों ने कुछ पदों पर भर्ती भी की पर बड़ी संख्या में अभी भी पद रिक्त हैं। दरअसल, पात्रता अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नहीं मिलने की वजह से पद रिक्त रह जाते हैं। इन्हें अनारक्षित वर्ग से भी भरा नहीं जा सकता है इसलिए बैकलॉग की स्थिति बनी रहती है। इसे समाप्त करने के लिए विशेष भर्ती अभियान की अवधि एक वर्ष और बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व से स्वीकृत पद होने की वजह से इन्हें भरने में शासन पर कोई नया वित्तीय भार भी नहीं आएगा। उधर, रिक्त पदों की स्थिति पता लगाने के लिए सभी विभागों से पिछले तीन साल में भरे और रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर भर्ती की कार्ययोजना बनाई जाएगी। सूत्रों की माने तो प्रदेश में बैकलॉग सहित एक लाख से ज्यादा रिक्त हैं। लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया नहीं होने की वजह से रिक्त पदों की संख्या बढ़ी है। इसमें स्कूल शिक्षा, गृह और राजस्व विभागों में रिक्त पदों की संख्या अधिक है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 2005 में पिछड़ा वर्ग को विशेष भर्ती अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया था। इसके पहले पिछड़ा वर्ग के पद बैकलॉग में नहीं आते थे। इस वर्ग के लिए आरक्षित जो पद खाली रह जाते थे, उन्हें अनारक्षित घोषित करके भरा जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.