शालिनी ताई मोघे की 14वीं पुण्यतिथि पर बाल निकेतन संघ का विशेष आयोजन

Updated on 26-06-2025 04:10 PM

इंदौर मालवा की मैडम मोंटेसरी और 1947 से बाल शिक्षा की जननी कही जाने वाली, साथ ही शिक्षा के माध्यम से समाजसेवा की अलख जगाने वाली स्व. पद्मश्री शालिनी ताई मोघे (बड़े ताई) की चौदहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर, पागनीस पागा स्थित बाल निकेतन संघ, इंदौर द्वारा एक विशेष दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 जून एवं 1 जुलाई 2025 को संस्था परिसर में संपन्न होगा, जिसमें समाजसेवा, चिकित्सा एवं राष्ट्रसेवा से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

पहले दिन, 30 जून को प्रातः 11:30 बजे, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी (रतलाम) मुख्य अतिथि होंगी। उन्हें ‘मदर टेरेसा ऑफ एमपी’ के नाम से जाना जाता है। रेलवे हेल्थ सर्विस से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने आदिवासी अंचलों में महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य के लिए नि:स्वार्थ कार्य किया। उनके '12/12/12 मॉडल' और स्वास्थ्य शिविरों ने हजारों परिवारों को नई दिशा दी। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

दूसरे दिन, 1 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे, लेफ्टिनेंट कर्नल आशिष मंगरुलकर (प्रमुख - ECHS, महू) हाल ही में हुए ऑपरेशन सिन्दूर पर व्याख्यान देंगे। इंदौर में जन्मे मंगरुलकर ने यूपीएससी की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में प्रवेश किया। उन्होंने नागालैंड, मणिपुर, लद्दाख, कारगिल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रसेवा की है। वर्तमान में वे महू स्थित पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के प्रमुख हैं, जहां वे 17,000 से अधिक सैन्य पेंशनधारकों को सेवाएं दे रहे हैं। वे एक सक्रिय गोल्फर, साइक्लिस्ट और टीवी डिबेटर भी हैं।

इस अवसर पर, बाल निकेतन संघ की सचिव डॉ. नीलिमा अदमणे ने कहा, “शालिनी ताई हमारे लिए केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उनका जीवन सेवा, शिक्षा और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल है। बाल निकेतन संघ परिवार इस आयोजन के माध्यम से शालिनी ताई के सेवा-आदर्शों और शिक्षण-संकल्पना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। यह व्याख्यान श्रृंखला हमारे छात्रों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हम सौभाग्यशाली हैं कि दो प्रतिष्ठित विभूतियाँ अपने अनुभव हमारे साथ साझा करेंगी।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.