विशेष टीम ने पकड़ा सट्टा, पूरी बीट को किया लाइन अटैच

Updated on 29-06-2023 06:41 PM

 जबलपुर। लार्डगंज थाना के निवाड़गंज क्षेत्र में लंबे समय से सट्टे का अड्डा संचालित हो रहा था। पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी को इसकी सूचना मिली। उनके निर्देश पर विशेष टीम ने छापा मारा और सटोरियाें को दबोच लिया। इस मामले में थाने के अधिकारियों और जवानों की भूमिका संदेह के दायरे में आई। जिसके चलते बीट प्रभारी से लेकर सिपाही तक को लाइन अटैच कर दिया गया। सट्टे के अड्डे पर रेड के बाद पुलिस अफसरों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले की पुलिस सकते में है।

13 जून को पकड़ाया था सट्टा

लार्डगंज थाना क्षेत्र के निवाड़गंज में आने वाली नारियल वाली गली में ओमप्रकाश केसरवानी उर्फ मट्टू द्वारा लम्बे समय से सट्टा संचालित किया जा रहा था। 13 जून को पुलिस की स्पेशल टीम ने वहां छापा मारा था। टीम ने वहां से ओमप्रकाश समेत छोटी ओमती निवासी राहुल सोनी, जय प्रकाश नगर निवासी सतीष कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो लाख सात हजार 955 रुपये जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार मट्टू उर्फ ओमप्रकाश केशरवानी के विरुद्ध लार्डगंज में 31 और कोतवाली में पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

चार को हटाया, होगी जांच

जिस जगह पर सट्टे का अड्डा पकड़ा गया, उस बीट के प्रभारी एसआई अरविंद सिंह थे। वहीं बीट में उनके अलावा एएसआइ श्याम सुंदर तिवारी, हवलदार उमेश शुक्ला और सिपाही राजेश यादव तैनात थे। अफसरों को जानकारी लगी कि वह यह अड्डा लम्बे समय से संचालित हो रहा था। एसपी और विशेष टीम को इसकी जानकारी लग गई, तो आखिरकार ऐसी क्या वजह थी कि बीट के अधिकारियों और जवानों को इसका पता नहीं चला। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह धंधा संचालित हो रहा था। मामले में थाने के अन्य अधिकारियों और जवानों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.