शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे ग्रामीण बच्चों का इलाज

Updated on 21-10-2021 06:48 PM

भोपाल | जनपद पंचायत बैरसिया में बुधवार को स्नेह टेलीमेडिसिन सुविधा का शुभारंभ किया गया। स्नेह टेलीमेडिसिन के माध्यम से शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स से परामर्श लेकर गांव के बच्चों का इलाज किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक श्री विष्णु खत्री ने जनपद सभाकक्ष में सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भोपाल के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. राकेश भार्गव ने देवेन्द्र प्रजापति नामक बच्चे का इलाज किया। देवेन्द्र जन्म से दृष्टिबाधित है और डेढ वर्ष का होने के बावजूद खड़ा नहीं हो पाता है। डॉ. भार्गव ने उसे परामर्श उपलब्ध कराया। 

   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल श्री विकास मिश्रा ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती पर "स्नेह" टेली मेडीसिन शुरू किया गया था जिसकी औपचारिक शुरुआत आज की गई है। अभी तक 200-250 बच्चों का इलाज किया जा चुका है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को स्वास्थ्य शिविर में " स्नेह"के माध्यम से ग्रामीण गरीब बच्चों का शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स से इलाज कराया जाएगा। बैरसिया के 650 ग्रामीण बच्चों को चिन्हित किया गया है जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर्स के इलाज की जरूरत है।

   स्नेह टेलीमेडीसिन सेवा प्रारंभ करने के लिये आईटीआई रुड़की से सॉफ्टवेयर खरीदा गया है। डॉक्टर्स द्वारा बताई गई दवाइयाँ स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों के अभिभावकों को मुहैया कराई जाएंगी। वहीं ऐसे बच्चों के समुचित स्वास्थ्य देखभाल के लिये पोषक आहार एवं अन्य सलाह एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से नियमित रूप से मुहैया कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे बच्चों को शासकीय खर्च पर शहर लाकर भी इलाज करवाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.