मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलें, तीन विधायकों को दिलाई जा सकती है शपथ

Updated on 23-08-2023 12:45 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लगभग सौ दिन पहले शिवराज कैबिनेट में कुछ नए मंत्रियों की एंट्री भी हो सकती है। हाल ही में भाजपा द्वारा जिन 39 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट घोषित किए गए हैं, उनमें से कुछ में विरोध को साधने के लिए पार्टी हाई कमान जातिगत और भौगोलिक संतुलन बनाने के लिए विंध्य, महाकोशल सहित अन्य क्षेत्र के कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

राज्यपाल और सीएम के बीच चर्चा

भाजपा मिशन 2023 को जीतने के लिए अब कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है, इसलिए कम दिन होने के बावजूद कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चिंतन चल रहा है। इस चर्चा को और बल तब मिला, जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार देर रात अचानक राजभवन पहुंचे। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा चली।

नाराजगी दूर करने के लिए दंगे मंत्रिमंडल में जगह

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया और फीडबैक दिए। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी चर्चा में आ गई हैं। अटकलें यह भी चल रही हैं कि नाराजगी दूर करने के लिए भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और एक उमा भारती के समर्थक को जल्द ही शपथ दिलाई जा सकती है। राहुल सिंह लोधी उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं, लेकिन उनके खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा एक निर्णय में चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था, जो अब अपील में है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.