निगम-मंडल में नियुक्तियों के कयास हुए तेज:मुख्य सचिव पद पर एक्सटेंशन की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम अनुराग जैन

Updated on 19-08-2025 02:46 PM

प्रदेश में नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश के बीच मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात को मुख्य सचिव जैन के एक्सटेंशन और प्रदेश के निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जोड़ा जा रहा है। जैन का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है।

एक सितम्बर से प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन केंद्र से मिलने वाले एक्सटेंशन के रूप में काम करेंगे या इसके लिए एमपी कैडर के वर्तमान सीनियर आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर अब मंत्रालय और आईएएस लॉबी में सुगबुगाहट का दौर तेज हो गया है।

जैन को एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद के चलते सीनियर अफसर अभी इस मामले में खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन इस बात के लिए जोर आजमाइश जारी है कि अगर जैन को रिटायरमेंट दिया जाता है तो नए मुख्य सचिव के लिए दावेदार अपना नाम आगे बढ़ा सकें।

40 मिनट तक बंद कमरे में की चर्चा मुख्य सचिव अनुराग जैन सोमवार को दोपहर में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से 40 मिनट से अधिक समय तक बंद कमरे में चर्चा की है। बताया जाता है कि जैन ने प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और कानून व्यवस्था की जानकारी देने के साथ ही राज्यपाल पटेल से अपने कार्यकाल को लेकर भी चर्चा की है। हालांकि जैन को एक्सटेंशन देने का फैसला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को करना है। इसमें राज्यपाल का सीधे तौर पर कोई रोल नहीं है, लेकिन इस मुलाकात को इससे भी जोड़ा जा रहा है।

मुलाकात का यह भी एक कारण हो संभव दूसरी ओर, प्रदेश में निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों में रिक्त पड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पद पर राजनीतिक नियुक्तियों को भी इस मुलाकात से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत अन्य पदाधिकारियों से कई दौर की मुलाकात कर चुके हैं। राजभवन सूत्रों का कहना है कि सीएस ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी राज्यपाल को सीएस जैन ने जानकारी दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.