सीवर लाइन निर्माण में तेजी लायें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 17-02-2024 11:51 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के सभागार में रीवा नगर निगम में सीवर लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर लाइन निर्माण कार्य में तेजी लायें, जिससे आम जन को असुविधा न हो। क्षतिग्रस्त सड़क में तत्काल सुधार कराएं। गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को सीवर लाइन निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

बीहर और बिछिया नदी में मिलने वाले सभी नालों के पानी का पहले शोधन हो

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वीकृत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य तत्काल शुरू करें। पूर्व से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तत्काल चालू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण के लिए अतिरिक्त मशीनरी और मैनपावर तैनात किये जाये। बीहर और बिछिया नदी में मिलने वाले सभी नालों का पानी पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाए, उसके बाद ही नदी में मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सिविल लाइन पार्क में 2 करोड़ 13 लाख की लागत से सुविधाओं में होगा विस्तार

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन सिविल लाइन पार्क का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सिविल लाइन पार्क का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। सिविल लाइन पार्क को विकसित करने के लिए 2 करोड़ 13 लाख रुपए के अतिरिक्त कार्य मंजूर किए गए हैं। इस राशि से 19 दुकानों, पार्किंग एरिया तथा चिल्ड्रेन एरिया का विकास किया जाएगा। पार्क में ओपन जिम और 6 शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा।

नवीन सर्किट हाउस भवन का निर्माण कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण

उप मुख्यमंत्री ने नवीन सर्किट हाउस भवन का निरीक्षण कर निर्माण समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आंतरिक साज-सज्जा, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.