सागर की खेल प्रतिभाओं को अवसर पैदा करेगी स्पोर्ट्स अकादमी: मंत्री भूपेंद्र सिंह

Updated on 28-05-2023 09:53 PM
सागर, 27 मई (हि.स.)। प्रदेश और केंद्र की सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। मध्यप्रदेश ने “खेलो इंडिया “ प्रतिस्पर्धा की मेजबानी करके देश के स्तर पर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रदेश की रैंकिंग सुधारी है। यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को सिटी स्टेडियम में ओलंपिया स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ करते हुए कही।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में खेल सुविधाओं के विकास में यह स्पोर्ट्स अकादमी शहर के खिलाड़ियों को बड़े अवसर लेकर आएगी। इस अकादमी का उद्देश्य सागर में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं सागर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाने के लिए है। स्पोर्ट्स एकेडमी में शासन से मान्यता प्राप्त, जिला स्तरीय, प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंत्री सिंह ने इस मौके कहा कि मंत्री के रूप में काम करने का अवसर देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर के द्रुत विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि सागर के विकास के लिए विभाग से जो भी मांग की जाती है उसके लिए फंड की कमी आड़े नहीं आती। स्मार्ट सिटी,नगरनिगम ने जब जो कहा उपलब्ध कराया है।
अकादमी के संचालक संदीप कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया। अजय व्यास ने अकादमी के कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन नवीन भट्ट ने किया। कार्यक्रम में निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नरेश यादव, नेवी जैन, सर्बजीत सिंह, लखन सिंह, सत्येंद्र सिंह बामोरा, रिशांक तिवारी, डा संतोष राय, जनपद अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजेंद्र दुबे, रानी अहिरवार, मोंटी यादव रूपेश यादव, सोमेश जड़िया, लक्ष्मण सिंह, अनीता रामू ठेकेदार, विशाल खटीक, गुड्डा खटीक, सूरज घोसी ,निर्भय घोसी, अनूप उर्मिल सहित सागर की खेल प्रतिभाएं व ओलंपिया स्पोटर्स एकेडमी के कोच उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.