पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के नए सेक्टर में बनेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

Updated on 28-07-2023 01:26 PM
 इंदौर। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के नए सेक्टर को आकार देने का काम जल्द ही शुरू होगा। पीथमपुर के सेक्टर-7 के विकास के लिए मप्र औद्योगिक विकास निगम ने एजेंसी तय कर दी है। बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी को यहां के काम की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी को 30 माह में इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी दी गई।

एमपीआइडीसी द्वारा इस सेक्टर के विकास पर 452 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। निर्धारित एजेंसी यहां पर सड़क, ड्रेनेज, पानी व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं विकसित करेगी। गौरतलब है कि पीथमपुर सेक्टर-7 में 2186 हेक्टेयर में से 1605 हेक्टेयर पर औद्योगिक व आवासीय इकाइयों का विकास होना है।

इस सेक्टर में एमपीआइडीसी द्वारा निर्धारित अमन चमन टेकरी पर जहां माता मंदिर है, उसी परिसर में एक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स भी तैयार किया जाएगा, ताकि फैक्ट्री के कर्मचारियों के यहां पर मनोरंजन व खेलकूद की सुविधाएं भी मिल सके।

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में अभी तक जितने भी सेक्टर बने हैं, वहां पर सिर्फ फैक्ट्री ही स्थापित हुई है। सेक्टर -7 को स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप के रूप में तैयार किया जाएगा। यह इस क्षेत्र का पहला औद्योगिक क्षेत्र होगा जहां पर फैक्टि्रयों के अलावा आवासीय इकाइयां भी होंगी। ऐसे में फैक्ट्री में काम करने वालों को फैक्ट्री के पास में आवास की सुविधा मिल सकेगी।

एमपीआइडीसी द्वारा इस सेक्टर में करीब 600 हेक्टेयर जमीन का आवासीय एवं व्यावसायिक उपयोग भी निर्धारित किया गया है। ऐसे में यहां पर आवासीय योजना के तहत भी सुविधाएं विकसीत की जाएगी। इसके बाद प्लाट धारक व अन्य लोग खुद ही आवासीय इकाइयों का निर्माण कर सकेंगे। इसके अलावा एक बाजार भी व्यावसायिक इकाइयों के माध्मम से विकसित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.