खेल मंत्री सारंग ने किया टारगेट बॉल विजेताओं का सम्मान:इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में पाया प्रथम स्थान

Updated on 17-12-2024 12:36 PM

68वीं राज्य स्तरीय शालेय टारगेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में 9 से 13 दिसंबर तक किया गया। इसमें 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रदेश के सात संभागों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 30 मैच खेले गए। बालक वर्ग में भोपाल ने जनजातीय कार्य विभाग को 6-3 से हराकर जीत दर्ज की, वहीं बालिका वर्ग में भोपाल ने जनजातीय कार्य विभाग की टीम को 1-0 से पराजित करते हुए राज्य स्तरीय चैंपियन का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भोपाल के अमन तिवारी, त्रिवेणी सिरोइया, और राहुल खटीक ने भूमिका निभाई। दोनों वर्गों में तृतीय स्थान मेजबान इंदौर संभाग का रहा। बालक वर्ग के कोच राहुल रघुवंशी और बालिका वर्ग की कोच मुस्कान मैम रहीं।

सोमवार को खेल और युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों विजेता टीमों के खिलाड़ियों और कोच को अपने निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर म.प्र. टारगेट बॉल संघ के महासचिव अभिषेक सिंह और टीम मैनेजर विवेक सांगोरे व सुमित शर्मा भी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.