खेल मंत्री श्री सारंग ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

Updated on 11-01-2024 11:48 AM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में युवा उत्सव के अवसर पर 12 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने के लिये सुझाव दिये और कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

उल्लेखनीय है कि युवा दिवस पूरे देश में मनाया जायेगा। राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पूरे देश में प्रसारित होगा।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता ने युवा उत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण किया।

कार्यक्रम में ओलम्पिक, एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में युवा कलाकार कत्थक नृत्य, लोक-गीत और लोक-नृत्य की प्रस्तुति देंगे। युवा दिवस पर 144 सदस्यीय दल माँ तुझे सलाम योजना के अंतर्गत एकता नगरी केवड़िया के लिये रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दल से सौजन्य भेंट कर उन्हें रवाना करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव का सीधा प्रसारण नासिक से किया जायेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज, सचिव खेल श्री पी. नरहरि, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.