खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले शूटरों के शस्त्र लाइसेंस और एम्युनेशन की संयुक्त दल द्वारा विस्तृत जाँच

Updated on 28-08-2025 01:38 PM
भोपाल. जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बडी संख्या मे शुटरों को स्वीकृत शस्त्र लायसेंसियों के दस्तावेजों की सूक्ष्म जॉच के लिए  07 अगस्त 2025 द्वारा गठित संयुक्त जाँच दल द्वारा 25 एवं 26  अगस्त, 28 एवं 29 अगस्त में समस्त शुटरों को अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय संत हिरदाराम नगर बैरागढ में कार्यालयीन दिवसों में मूल शस्त्र लायसेंसों के साथ स्वीकृत शस्त्र लायसेंस पर स्वीकृत एवं दर्ज कुल शस्त्रों की संख्या सहित भौतिक सत्यापन के लिए कारतूस का विवरण प्रस्तुत हेतु एवं शस्त्र लायसेंसी द्वारा पिछले 10 वर्षों अथवा शस्त्र लायसेंस स्वीकृति वर्ष से किन-2 शूटिंग रेंज में किन-2 दिनांकों मे शूटिंग का अभ्यास किया एवं उन शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रेक्टिस के दौरान अभी तक कुल कितने कारतूस का उपयोग किया गया। पिछले 10 वर्षों में अथवा शस्त्र लायसेंस स्वीकृति वर्ष से कुल कितने कारतूस, किन-2 माध्यमों से आयात कर,नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया से तथा वैध शस्त्र डीलर से किन 2 दिनांकों में क्रय किये गये तथा कुल कितने कारतूसों का उपभोग किया गया। 

     नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया में एंव वैध शस्त्र डीलर से कब-2 कारतूस उपभोग उपरान्त खाली खोके जमा करने के विवरण हेतु शस्त्र लायसेंसी को आहूत किया गया था। शस्त्र लायसेंसियों द्वारा पिछले 10 वर्षो अथवा शस्त्र लायसेंस स्वीकृति वर्ष से नेशनल रायफल एसोसिएशन आफ इंडिया नई दिल्ली एवं म०प्र० स्टेट रायफल एसोसिएशन मप्र द्वारा किन-2 दिनांको आयोजित कुल कितनी शूटिंग प्रतियोगताओं कब-कब किन-2 स्थानो पर भाग लिया के संपूर्ण विवरण के दस्तावेजो के साथ शस्त्र लायसेंसी को आहूत किया गया था।

       गठित संयुक्त जाँच दल द्वारा  25 अगस्त 2025 में 14 शूर्टस का एवं 26 अगस्त 2025 को कुल 18 शूर्टस को प्रत्यक्ष में अपने आर्म्स के साथ बुलाया गया जो कि मय आर्म्स के और अपने एम्यूनेशन के दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए।

     शेष सभी शूर्टस को आगामी कार्य दिवसों में बुलाया जाएगा एवं उनके आर्म्स एवं एम्युनेशन का भैतिक सत्यापन किया जाएगा। कुल 02 दिवसों में शूटर्स द्वारा प्रस्तुत किए दस्तावेजों में  ध्यान देने योग्य तथ्य पाऐ गये है जैसे कई शूटर्स का मूल लायसेंस आत्मरक्षार्थ है और आत्मरक्षार्थ होकर उनके पास एक या फिर दो शस्त्र है और बाद में उनके द्वारा स्पोटर्स कैटेगिरी में भी उसी लायसेंस में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 04 शस्त्र ले लिए गये है इसके साथ साथ जो एम्युनेशन का कोटा स्पोर्टस कैटेगिरी में है उसका प्रयोग आत्मरक्षार्थ हेतु किया जा रहा है।

        इसके साथ- साथ कई ऐसे शूटर्स है जिन्होने लम्बे समय से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नही लिया है फिर भी स्पोटर्स कैटेगिरी के अन्दर शस्त्र एवं एम्युनेशन को अपने पास रखे हुए है।

      कई ऐसे शूटर्स भी है जिन्होने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है और आज दिनांक तक अपने लायसेंस पर किसी प्रकार के कारतूस को खरीदना नही दर्शाया है जबकि जब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया होगा तो एम्युनेशन का प्रयोग भी किया गया होगा जिसका उल्लेख नही किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व में 19 अगस्त 2025 को भोपाल में थाना परवलिया अन्तर्गत रसूलिया पठार में एक अवैध शूटिंग रेंज में फायरिंग कराये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात को प्रकरण कायम हेतु लिखा गया था जिस पर से थाना परवलिया अन्तर्गत वैद्यानिक कार्यवाही शारीक बुखारी के विरुद्व की गई है। इसके साथ - साथ शस्त्र डीलरर्स में शाह आर्मरी की शस्त्र दुकान पर पाई गई अनिमितताओं को लेकर के आंर्म्स डीलर लायसेंस निरस्त करने हेतु शासन को लिखा गया है। आगामी कार्य दिवस में संयुक्त जांच दल द्वारा शेष शूटर्स को बुलाऐ जाने सम्पूर्ण निष्कर्ष से अवगत कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.