शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो चाकू मारकर हत्या:बहन बोली- थाने गई लेकिन कोई मदद को नहीं आया, परिजनों ने किया घेराव

Updated on 09-05-2025 03:16 PM

भोपाल के गौतम नगर इलाके में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की बहन ने हत्या का आरोप चार लोगों पर लगाया है, जबकि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर थाने का घेराव कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक शाहरुख खान (29) इंद्रा सहायता नगर का रहने वाला था और शादी-ब्याह में घोड़ा-बग्गी किराए पर देने का काम करता था। आरोपी अमन जिलानी मिठाई बनाने का काम करता है। दोनों ही शराब पीने के आदी थे। गुरुवार रात अमन ने शाहरुख से शराब पिलाने की मांग की, लेकिन शाहरुख ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर अमन ने शाहरुख पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से भाग गया।

परिजन उसे घायल हालत में हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

बहन बोली- मदद मांगी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी

मृतक की बहन सीमा ने बताया कि वह रात को घर पर थी, तभी सूचना मिली कि अमन जिलानी, उसके भाई और दो अन्य लोग शाहरुख पर हमला कर रहे हैं। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां देखा कि चारों युवक शाहरुख को पीट रहे थे। तभी अमन ने चाकू निकालकर शाहरुख के पेट में घोंप दिया और सभी आरोपी भाग निकले।

सीमा ने बताया कि वह मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आसपास के लोग डरकर अपने घरों में चले गए। वह भागकर पास के गौतम नगर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई सहायता नहीं दी। एक पुलिसकर्मी ने सिर्फ इतना कहा कि ऑटो करके भाई को अस्पताल ले जाओ।

सीमा ने बताया कि जैसे ही वह थाने से निकलने लगी, तभी अमन खुद थाने आकर अंदर चला गया और सरेंडर कर दिया। सीमा ने मौके से मिली खून से सनी छुरी पुलिस को सौंपी। फिर वह किसी तरह शाहरुख को ऑटो से अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चश्मदीद गवाह होने का दावा, 4 लोगों ने किया हमला

सीमा ने दावा किया कि वह हत्या की चश्मदीद गवाह है और उसने चारों आरोपियों को शाहरुख पर हमला करते देखा है। लेकिन पुलिस ने सिर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। परिवार की मांग है कि बाकी तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.