कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल शुचिता एवं सतर्कतापूर्ण परीक्षा कराने को प्रतिबद्ध

Updated on 19-08-2023 12:36 PM

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 आयोजित कर रहा है। पूर्ण शुचिता एवं सतर्कता के साथ मण्डल द्वारा 12 अगस्त 2023 से परीक्षा करवाई जा रही है। मण्डल की सतर्कता से परीक्षा में अनुचित कार्यवाही पर 2 एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।

संचालक मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा दी गई जानकारी में बताया है कि अब तक एक लाख 68 हजार 112 अभ्यर्थियों के लिये 12 पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा के पहले दिन रीवा के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में अनाधिकृत प्रवेश-पत्र के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रयास करने पर मण्डल द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि बालाघाट के सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परीक्षा लैब में अनुचित साधनों का प्रयोग करने की नीयत से अनाधिकृत प्रवेश करने पर 17 अगस्त 2023 को भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

संचालक ने बताया है कि कर्मचारी चयन मण्डल विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिये शुचिता एवं सतर्कतापूर्वक परीक्षा का आयोजन कराने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि मण्डल आगे भी इसी प्रकार से दृढ़ संकल्पित होकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा करायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.