इंदौर में स्टार्टअप क्रांति: रेनेसां यूनिवर्सिटी के 'टाइफून' में 250+ ग्लोबल इन्वेस्टर्स करेंगे करीब 100 स्टार्टअप्स को स्पॉट-फंड!

Updated on 04-06-2025 05:58 PM

इंदौर: भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक नया इतिहास रचने और इंदौर को वैश्विक स्टार्टअप मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से, रेनेसां यूनिवर्सिटी एक मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन करने जा रही है। रविवार 8 जून, 2025 को होने वाला यह कार्यक्रम युवा उद्यमियों, छात्रों और इनोवेटर्स के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करेगा।

यह विशाल आयोजन स्टार्टअप की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जहाँ अमेरिका, यूके, यूरोप, दुबई, सिंगापुर समेत दुनिया भर से 250 से ज़्यादा वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजेल इन्वेस्टर्स और उद्योग जगत के दिग्गज जुटेंगे। ये निवेशक 500 से अधिक चुनिंदा और इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज का मूल्यांकन करेंगे। इस इवेंट की सबसे बड़ी और अनूठी विशेषता यह है कि मूल्यांकन के बाद करीब100 सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप्स को मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) फंडिंग का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा।अपने इनोवेशन, प्रायोगिक दृष्टिकोण और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध रेनेसां यूनिवर्सिटी इस पहल के माध्यम से छात्रों को केवल 'डिग्री-धारक' नहीं, बल्कि 'फ्यूचर-रेडी' लीडर बनाने और उनमें उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य को साकार कर रही है।

यूनिवर्सिटी के चांसलर, सीए स्वप्निल कोठारी ने इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “'टाइफून' युवा उद्यमियों के लिए एक क्रांतिकारी अवसर है। यह केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम है जहाँ रचनात्मकता का सम्मान होगा और प्रतिभा को पूंजी मिलेगी। यहाँ युवा इनोवेटर्स अपने यूनिक आइडियाज और प्रोफेशनल क्रिएटिविटी को सीधे वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। एक दमदार प्रेजेंटेशन उनकी जिंदगी का गेम-चेंजर बन सकता है और उन्हें सफलता के नए शिखर पर पहुंचा सकता है।”

इस आयोजन की एक और खास बात यह है कि यह पूरी तरह से निःशुल्क है। किसी भी छात्र या उद्यमी को भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें बस अपने शक्तिशाली, मौलिक और स्केलेबल आइडियाज के साथ पूरी तैयारी से आना है।

श्री कोठारी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा, “इस दुर्लभ अवसर को हाथ से न जाने दें। अपने उद्यमशीलता के सपनों को हकीकत में बदलते हुए देखें। यह न केवल आपके व्यक्तिगत सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि रोजगार सृजन के माध्यम से समाज और देश के विकास में भी आपका अमूल्य योगदान सुनिश्चित करेगा।”

‘टाइफून’ की विश्वसनीयता और प्रभाव को इस बात से और बल मिलता है कि इसे टाई (TiE), आई एम ए (IMA), राउंड टेबल, वाईआई (YI), आईसीएआई (ICAI), वैली नेक्स्ट वेंचर, निरागा और जीतो (JITO) जैसे प्रतिष्ठित संगठनों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। इन संस्थाओं का साथ यह सुनिश्चित करता है कि स्टार्टअप्स को केवल फंडिंग ही नहीं, बल्कि मेंटरशिप, नेटवर्किंग और सही मार्गदर्शन का भी लाभ मिलेगा।

श्री कोठारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह और रास अल खैमा के शाही परिवार के सदस्य — शेखा मे सूद अल कासिमी व शेखा आयशा अल कासिमी, एवं लीड एडवेंचर्स के निदेशक मोहम्मद अलबन्ना निवेशक के रूप में इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इनकी सहभागिता इस पहल को को अंतरराष्ट्रीय महत्व प्रदान करती है।

यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और दूसरों के लिए अवसर पैदा करने की प्रेरणा देता है। 'टाइफून' वास्तव में एक ऐसा तूफान है, जो भारतीय स्टार्टअप जगत में एक नई क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.