राज्य साइबर सेल की एडवाइजरी जारी:युद्ध की खबर में फिशिंग लिंक... क्लिक करते ही हैक होगा मोबाइल

Updated on 11-05-2025 11:04 AM

भारत-पाकिस्तान की तनातनी के बीच साइबर हमले का जोखिम बढ़ गया है। हैकर्स युद्ध की खबर में फिशिंग लिंक और एपीके फाइल भेजकर सिस्टम और मोबाइल हैक कर रहे हैं। इसको लेकर राज्य साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी की है।

साइबर हमला करने के तरीके: दुष्प्रचार रूप से तैयार की गई एपीके फाइल, .exe फाइल और वीडियो फाइल/लिंक को WhatsApp, ईमेल, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। एप या टूल जैसे लाइव वॉर अपडेट एप के रूप में एपीके फाइल भेजी जा रही है। इससे डिवाइस हैक हो सकती है। इससे अकाउंट भी हैक होने की संभावना है।

आपको यह करना है वॉट्सएप और सोशल मीडिया उपयोग हेतु कभी भी अनजान फोन नंबर से भेजे गए वीडियो या इमेज फाइल को ओपन न करें। केवल गूगल प्ले स्टोर या अधिकृत एप स्टोर से ही किसी एप को इंस्टॉल करें।

इस तरह बच सकते हैं हैकिंग से

वॉट्सएप में बेहतर सुरक्षा सेटिंग: {ऑटो डाउनलोड Disable करें। {हमेशा WhatsApp अकाउंट Setting में 2-step Verification Enable करें। {दुष्प्रचार संदेश या समूह गतिविधि को सीधे WhatsApp पर Report करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। { OTP किसी से साझा न करें।

ईमेल उपयोगकर्ताओं के लिए: {अज्ञात द्वारा भेजे गए ईमेल न खोलें, खासकर वे जो भारत-पाक संघर्ष से संबंधित विषय वाले हों। {ऐसे ईमेल से आए अटैचमेंट डाउनलोड करने या लिंक पर क्लिक करने से बचें। {सभी ईमेल अकाउंट्स में 2-Factor Authentication (2FA) Enable करें।

आपातकालीन स्थिति के लिए जरूरी सेटिंग

Android: सेफ्टी और इमरजेंसी SOS में जाकर इसे ऑन करें। पावर बटन 5 बार दबाकर SOS भेजें iPhone: इमरजेंसी SOS: साइड बटन से कॉल करें और ऑटो कॉल चालू करें, SOS भेजें।

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और मेडिकल ID- Android: सेफ्टी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स में जोड़ें। iPhone: हेल्थ ऐप: मेडिकल ID सेट करें और लॉक स्क्रीन पर दिखाएं चालू करें।

इमरजेंसी अलर्ट ऑन करें- Android/iPhone: नोटिफिकेशन वायरलेस अलर्ट सभी चेतावनी ऑन करें (भूकंप, बाढ़, आतंकी हमला आदि)।

रिपोर्टिंग : यदि आप ऐसे किसी साइबर घोटाले का शिकार हुए हैं, तो कृपया हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। जनता से आग्रह है कि वे सतर्क रहें, संदिग्ध सामग्री को रिपोर्ट करें और गलत सूचना के प्रसार में योगदान न दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.