राज्य निर्वाचन आयोग ने दी सबसे पहले पदोन्नति:नए प्रमोशन नियम लागू होने के बाद दो कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

Updated on 03-07-2025 11:45 AM

नए पदोन्नति नियम लागू होने के बाद सबसे पहले पदोन्नति आदेश जारी करने में राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरे विभागों, आयोग, निगम, मंडल और बोर्डों को पीछे छोड़ दिया है। आयोग ने बुधवार को दो कर्मचारियों को नए नियमों के आधार पर पदोन्नति दे दी है।

उधर, स्कूल शिक्षा विभाग पदोन्नति को लेकर गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय में बैठक करने वाला है। नगरीय विकास और आवास विभाग के अधीन काम करने वाले नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषदों में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया चार जुलाई से शुरू होने वाली है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत आयोग द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। आयोग ने विकास राठौर (शीघ्र लेखक) को निज सहायक के पद पर और सुनीता पाण्डेय (स्टेनो टाइपिस्ट) को शीघ्र लेखक के पद पर पदोन्नत किया है। इस तरह आयोग, लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अंतर्गत सबसे पहले अमल करने वाले दफ्तरों में शामिल हो गया है।

जनजातीय कार्य ने 2015 से अब तक की मांगी सीआर

दूसरी ओर जनजातीय कार्य विभाग ने साल 2015 से 2024 तक की सीआर अपने विभाग में कार्यरत प्राचार्यों, क्षेत्रीय संयोजकों व अन्य अधिकारियों से मांगी है। हजारों विद्यालयों के प्राचार्यों की सीआर विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। इसके चलते पदोन्नति की प्रक्रिया को देखते हुए जल्द सीआर भेजने के लिए कहा गया है। साथ ही जीएडी के निर्देशों के मुताबिक सीआर की सेल्फ असेसमेंट के बाद उसमें अभिमत लिखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसी तरह जल संसाधन विभाग ने भी विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदक्रम सूची मांगी है ताकि पदोन्नति समिति की बैठक का समय तय किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.