अलमक्की की याचिका पर जवाब देने राज्य सरकार को समय मिला

Updated on 27-07-2023 12:20 PM

 ग्वालियर। गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसे विदेशी अहमद अलमक्की की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर हाईकोर्ट में जस्टिस रोहित आर्या और जस्टिस दीपक कुमार अग्रवाल की बैंच में बुधवार को सुनवाई की। मप्र शासन की ओर से जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया। हाईकोर्ट ने शासन को एक माह का समय दिया है। केंद्र की ओर से जवाब पेश किया जा चुका है। इसमें अलमक्की की याचिका को खारिज करने की मांग की गई है। अलमक्की ने खुद को सऊदी नागरिक बताते हुए अपने देश पहुंचाने की मांग की है। 2014 में गिरफ्तार किया गया था अल मक्की: यहां बता दें, अलमक्की को पड़ाव पुलिस ने स्टेशन बजरिया से 21 सितंबर 2014 को गिरफ्तार किया था। सजा पूरी होने के लगभग दो साल बाद भी अल मक्की डिटेंशन सेंटर में है। अलमक्की ने स्वयं को सऊदी अरब का निवासी बताया और अपने देश वापस भेजने की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। इसी दिन मप्र शासन को अपना जवाब पेश करना होगा।

बांग्लादेश का पासपोर्ट, सऊदी का लाइसेंस मिला था

21 सितंबर 2014 को स्टेशन बजरिया में बांग्लादेशी पासपोर्ट पर सिम खरीदने के प्रयास में अहमद अलमक्की को पड़ाव पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट, सऊदी अरब का ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। इसके बाद पुलिस ने उसे पासपोर्ट एक्ट, घुसपैठ करने पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से 37 महीने की सजा हुई। सजा पूरी करने के बाद वह 23 अक्टूबर 2017 को रिहा हुआ था। कोर्ट ने उसको रिहा करने के साथ ही पुलिस को निर्देशित किया था कि उसको उसके देश वापस पहुंचाने का इंतजाम किया जाए।


2018 में चकमा देकर भागा

पकड़े जाने के बाद पुलिस घुसपैठिये को डिटेन कर रही थी। 12 जून 2018 को महलगांव मस्जिद से लौटते में पड़ाव थानाक्षेत्र के एलआइसी तिराहा पर आरक्षक विजय शंकर को चकमा देकर भाग गया था। ग्वालियर से भागा घुसैपठिया अहमद अलमक्की हैदराबाद जा पहुंचा था। ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने उसे हैदराबाद में सायबराबाद कमिश्नरेट के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से दोस्त इस्माइल के घर से पकड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.