प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में अपने ऑक्सीजन प्लांट

Updated on 19-09-2021 05:05 PM

भोपाल।  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अब प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में अपने ऑक्सीजन प्लांट है। स्वास्थ्य मंत्री आज कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के  लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  स्वास्थ्य मंत्री डॉचौधरी एवं विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में ऑक्सीजन प्लांट का बटन दबाकर लोकार्पण किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि  कोरोना महामारी की पहली दूसरी लहर के समय के अनुभव के आधार पर ऑक्सीजन की आवश्यकता को सुनिश्चित करने में व्हीस फाउण्डेशन ने गिव इंडिया के सहयोग से  महत्वपूर्ण योगदान दिया।  स्वास्थ्य  विभाग को 2 ऑक्सीजन प्लांट डोनेट किए हैं। पहला सिविल अस्पताल बैरागढ़ में  लोकार्पित किया जा चुका है। दूसरा आज  स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में  लोकार्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोलार स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित  प्लांट  के माध्यम से 150 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये गये कोरोना टीकाकरण महाअभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि मिली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में  कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मजबूत कदम उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में मास्क एवं सेनिटाईजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई थी। वही अब ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता समस्त जिलों में सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में लगने वाला ऑक्सीजन प्लांट  कोलार क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। इसके अच्छे परिणाम   भी सामने आने लगे हैं।  राज्य में  अब कोरोना संक्रमण दर बहुत कम है।

संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डॉ. पंकज शुक्ला ने व्हिश फाउण्डेशन द्वारा दिये जा रहे तकनीकी सहयोग एवं सिविल अस्पताल बैरागढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में स्थापित किये गये ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिये दिये गये सहयोग की सराहना की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने  सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।  ऑक्सीजन की कमी को दूर करने हेतु जिले में पूरे इंतजाम किये जा रहे हैं। जिला अस्पताल सहित समस्त सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा चुके हैं। इस अवसर पर  व्हिश फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश रंजन सिंह ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग में निरंतर तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि  सिविल अस्पताल बैरागढ़ एवं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को प्रारम्भ करने में सहयोग कर गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। व्हिश फाउण्डेशन के द्वारा प्रदेश में किये जा रहे इन प्रयासों से कोरोना महामारी की इस जंग से हम अवश्य ही जल्द मुक्त होंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के अवसर पर व्हिश फाउण्डेशन राज्य प्रतिनिधि डॉ. शालिनी कपूर, वरिष्ठ विशेषज्ञ रोहिणी जिन्सीवाले, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम विशेषज्ञ डॉ. सविता शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. सौरम सक्सेना उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.