दिव्यांग श्री मोहन सिंह को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया राज्यस्तरीय स्व. देवी प्रसाद शर्मा 2020-21 पुरुस्कार

Updated on 04-10-2023 01:14 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज मंत्रालय में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए सहकारिता विभाग, मंत्रालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री मोहन सिंह को "स्व. देवी प्रसाद शर्मा 2020-21 पुरुस्कार" दिया। श्री मोहन सिंह को उनकी शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद समर्पित भाव के साथ समयबद्ध एवं प्रतिबद्ध कर्तव्यनिष्ठा के लिए वर्ष 2020-21 का यह पुरुस्कार दिया गया। उन्हें पुरुस्कार स्वरूप एक लाख रुपए राशि का चेक एवं प्रमाण-पत्र भी दिया गया।

राज्य मंत्री श्री परमार ने श्री मोहन सिंह को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री परमार ने कहा कि श्री मोहन सिंह ने शारीरिक कमजोरी का कर्तव्य पर प्रभाव न पड़ने का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया है। उनकी समर्पण भाव से निरंतर कार्य करने की यह निष्ठा, सभी के प्रेरणा का कार्य करेगी। श्री परमार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को "स्व. देवी प्रसाद शर्मा पुरुस्कार" के सृजन लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा यह पुरुस्कार कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, श्री शिव चौबे एवं श्री रमेशचंद्र शर्मा सहित मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वर्गीय देवी प्रसाद शर्मा की स्मृति में की गई पुरस्कार की घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्यों के लिए "स्व. देवी प्रसाद शर्मा" पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2017 से की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तम कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में कार्य के प्रति लगनशीलता, समय की पाबंदी, आचरण, व्यवहार, आज्ञाकारिता, कार्यालय में उपस्थिति, अतिरिक्त कार्य लेने के प्रति तत्परता, सौंपे गए कार्य को करने की समझ और योग्यता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये किए गए उत्तम कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य स्तरीय है और इसके अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.