"राज्यस्तरीय बालरंग" 19 दिसंबर एवं "राष्ट्रीय बालरंग" महोत्सव 20 से 21 दिसंबर तक होगा

Updated on 19-12-2023 11:50 AM

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा "राष्ट्रीय बालरंग" महोत्सव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, भोपाल में 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित होगा। राज्यस्तरीय बालरंग प्रतियोगिता भी 19 दिसंबर को आयोजित होगी।

संचालक लोक शिक्षण श्री डी एस कुशवाह ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास एवं उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। " राष्ट्रीय बालरंग-2023 " महोत्सव में आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, पांडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू एवं कश्मीर एवं राजस्थान सहित देश के 22 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश सहभागिता करेंगे। इस वर्ष बालरंग महोत्सव की थीम "आत्मनिर्भर भारत" होगी, जिसमें प्रदेश के छात्र-छात्राएं अपने जिले की संस्कृति, वेशभूषा, नृत्य एवं खानपान आदि को विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित करेंगे। वहीं विभिन्न राज्यों से सहभागिता करने आ रहे लगभग 430 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपने राज्य के लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय बालरंग में उत्कृष्ट लोकनृत्य के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त नृतक दलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

श्री कुशवाह ने बताया कि राज्यस्तरीय बालरंग में प्रदेश के 9 संभागों के लगभग 1200 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। इसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक, योग, संस्कृत, निशक्तजन एवं मदरसा प्रतियोगिताएं, राष्ट्रीय लोक नृत्य, लघु भारत प्रदर्शनी, विद्यार्थियों द्वारा निर्मित क्रिएटिव क्राफ्ट, गतिविधि आधारित प्रदर्शनी एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न जिलों एवं राज्यों के खाद्य पदार्थ (फूड जोन) की प्रदर्शनी सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। भारत के सांस्कृतिक विरासत को लेकर लघु भारत प्रदर्शनी में 22 राज्यों की झांकियां लगेंगी। समर्थ भारत प्रदर्शनी में 25 स्टॉल होंगे, जिसमें इस बार "अनुगूंज 2023" के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वर्कशाप में की गई गतिविधियों की प्रदर्शनी को भी सम्मिलित किया गया है। आत्मनिर्भर भारत की थीम पर इस वर्ष समर्थ भारत प्रदर्शनी लगाई जाएगी, यह प्रदर्शनी मुख्य रूप से 22 विषयों पर गतिविधि आधारित है, जो " आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स", वोकल फार लोकल, फिट इंडिया, उमंग, इंन्सपायर अवार्ड प्रदर्शनी", अनुगूंज, माटीकला फोटोग्राफी और सेरेमिक आर्ट हस्तनिर्मित क्राफ्ट आदि विषयों के समावेश के साथ भारत की आत्मनिर्भरता की परिकल्पन को पूर्ण करते है। क्रिएटिव क्राफ्ट में 18 स्टॉल में पहली बार विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए आर्ट एंड क्राफ्ट को प्रदर्शन के लिए रखा जायेगा। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न जिलों एवं राज्यों के खाद्य पदार्थों पर आधारित फूड जोन भी लगेगा। संपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 8 हजार विद्यार्थियों सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं सहभागिता करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.