अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Updated on 24-09-2024 12:18 PM

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली वायंगणकर सहित कमिश्नर एस एस भोसले एवं बड़ी संख्या में वाक् श्रवण चाइल्ड एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय संस्थाओं के बड़ी संख्या मे छात्र-छात्रा शामिल हुए जिनके नृत्य कार्यक्रम आयोजित किये गए जो श्रवण नहीं कर सकते पर अपने कौशल कला से उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति दे रहे। इस दौरान वाक्-श्रवणों की समस्या सहित प्रधानमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों पर एक विस्तृत प्रजेंटेशन डेफ कैन एसोसिएशन की महासचिव श्रीमती प्रीति सोनी ने दिया।

कार्यक्रम  की थीम" सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिये समर्थन करे" पर रही। कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के महत्व एवं दिव्यांगजनों द्वारा सांकेतिक भाषा के प्रयोग पर संवाद आयोजित किया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दिव्यांगजनों को बहुत गंभीरता से लिया है इसके लिये दिल्ली में जल्द ही एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें विशेष वर्ग के लाभ के लिये क्या किया जा सकता इस पर विमर्श किया जाएगा। आगरा में भी केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में चिंतन शिविर आयोजित किया गया था। मध्यप्रदेश सरकार भी इस सम्बंध लगातार कार्य कर रही है साथ ही सभी वाक्-श्रवणों के सुझाव लिए जा रहे है, मंत्री श्री कुशवाह ने वाक्-श्रवणों की कलाओं, प्रतिभागियों के अद्भुत विद्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये स्पेशल बच्चों को बस अवसर देने की आवश्यकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.