राज्य स्तरीय युवा उत्सव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

Updated on 04-01-2024 12:13 PM

रविन्द्र भवन सभागार में 27वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 के अंतिम दिन रंगारंग प्रस्तुतियाँ युवा कलाकारों ने दी। युवा उत्सव में समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह नृत्य एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के परिणाम

समूह लोकगीत में सागर संभाग प्रथम, इंदौर द्वितीय एवं ग्वालियर संभाग तृतीय स्थान पर रहे। एकल लोकगीत में भोपाल संभाग प्रथम, जबलपुर द्वितीय एवं ग्वालियर तृतीय स्थान पर रहे। एकल लोकनृत्य में उज्जैन संभाग प्रथम एवं रीवा द्वितीय स्थान पर रहे। समूह लोकनृत्य में इंदौर संभाग प्रथम, सागर द्वितीय एवं भोपाल संभाग तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग प्रथम, रीवा द्वितीय एवं इंदौर संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। कहानी लेखन में ग्वालियर संभाग प्रथम, सागर संभाग द्वितीय तथा उज्जैन तृतीय स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग प्रथम, जबलपुर द्वितीय एवं सागर संभाग तृतीय स्थान पर रहा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रीवा संभाग प्रथम, जबलपुर द्वितीय तथा उज्जैन संभाग तीसरे स्थान पर रहा।

पुरस्कार राशि

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव अंतर्गत समूह लोकनृत्य एवं लोकगीत में प्रथम पुरस्कार 60 हजार रूपये है, द्वितीय 40 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 20 हजार रूपये प्रदान किया गया। पुरस्कारों में प्रथम 10 प्रतिभागियों को 6-6 हजार, द्वितीय 10 को 4-4 हजार एवं तृतीय 10 को 2-2 हजार रूपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह एकल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 4 हजार रूपये दिये गये।

पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता के विजेताओं को संयुक्त संचालक खेल श्री बी.एस. यादव, नेहरू युवा केन्द्र के स्टेट को-ऑर्डिनेटर श्री सुरेन्द्र शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप संचालक खेल श्री एम.के. धौलपुरी, राज्य स्तरीय आयोजन की को-ऑर्डिनेटर सुश्री वाणी साहू, श्री के.के. उपाध्याय, सुश्री रूबीका दीवान, श्री राजेश शाक्य और श्री विकास खराड़कर उपस्थित थे।

प्रथम स्थान वाले युवाओं को 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश दल का प्रतिनिधित्व का मौका

27वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आज रविन्द्र भवन में समापन हुआ। इस आयोजन की समस्त विधा में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी 12 से 16 जनवरी, 2024 के मध्य नासिक (महाराष्ट्र) में प्रतिभागिता करेंगे। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेताओं को राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता करने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश के 110 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.