डेढ़ लाख पीएम आवास प्रदेश को मिलेंगे

Updated on 19-09-2021 05:05 PM

भोपाल | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नगरपालिका के सीएमओ और जनपदों के सीईओ के साथ बैठक में कहा प्रदेश में डेढ लाख पीएम आवास पुनः स्वीकृत किये जायेंगे।

मंत्री श्री सखलेचा शनिवार को कलेक्ट्रेट छतरपुर में हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए प्रचार प्रसार कर नाम जोड़ें। विकासखण्डवार जनसमस्या निवारण शिविर लगाएं। उन्होंने मूलभूत सुविधा सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छता और पेयजल की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शी हो तथा समय पर काम करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही की जाए।

मंत्री श्री सखलेचा ने स्ट्रीट वैंडर्स योजना की समीक्षा करते हुए जो हितग्राही रह गए है उन्हें भी लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान में केवल ओडीएफ कार्य शामिल नहीं हैं अपितु ग्राम एवं शहर की समग्र स्वच्छता शामिल है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभावार ग्रामों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने सरपंच, सचिव और पटवारियों की संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए। संबल योजना में सहायता राशि के आवंटन में विलंब होने पर उन्होंने कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर डेंगू संक्रमण रोकने और रोग के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में 2024 तक एक भी घर या परिवार बिना नल-जल योजना के नहीं रहे।

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.