राज्य महिला एवं बालिका सशक्तिकरण नीति होगी तैयार

Updated on 26-06-2024 04:55 PM

मध्यप्रदेश में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिये नीति तैयार करने के लिये भोपाल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कंसल्टेशन कार्यशाला का आयोजन 27 एवं 28 जून 2024 को किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 27 जून को भोपाल के होटल पलाश रेसिडेंसी में प्रात: 10 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। कार्यशाला में लगभग 45 से ज्यादा विभागों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

कार्यशाला के पहले दिन गुरूवार को महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के प्रमुख प्राथमिकता विषय पर आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सुफिया फारूकी वली अपने विचार व्यक्त करेंगी। लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण-वैश्विक मुद्दों पर यूएनएफपीए के चीफ श्री जयदीप बिस्वास महिलाओं और बालिकाओं के नीति निर्देशों पर प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला, लिंग परिवर्तनकारी परिप्रेक्ष्य पर सुश्री शोभना बोचले, थीम बेस्ड ग्रुप वर्क एक्सरसाइज पर सुश्री मल्लिका बसु अपने विचार रखेंगी।

कार्यशाला के पहले दिन गुरूवार को महिला एवं बालिकाओं के लिये सशक्तिकरण की योजनाएँ, लिंग आधारित भेदभाव, हेल्थ एण्ड न्यूट्रिशन, महिलाओं और बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास आदि विषयों पर ग्रुप-डिस्कशन भी होगें।

कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार नीति निर्धारण पर डॉ. मनोहर अगनानी पूर्व आइएएस, यूएनएफपीए राजस्थान कि सुश्री त्रिशां पारीक, यूनीसेफ की सुश्री पूजा सिंह तथा यून वूमन कि सुश्री कान्ता सिंह पेनल डिस्कशन में शामिल होगें। इसके अतिरिक्त विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, कानून, आजीविका और कौशल विकास के अवसर, जेंडर और पंचायत आदि विषयों पर चर्चा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.