जबलपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला घुड़सवारी स्कूल

Updated on 16-09-2021 11:39 PM

भोपाल नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित वेटरनरी महाविद्यालय परिसर जबलपुर में प्रदेश का पहला घुड़सवारी स्कूल खोले जाने की तैयारियां हो चुकी हैं। इस स्कूल के अंतर्गत एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में लेने वाले विद्यार्थियों को तीन वर्ष का घुड़सवारी का कोर्स करना होगा। प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार थ्योरी और प्रायोगिक परीक्षा देना होगी। यहां अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी अध्ययन कर सकेंगे। गौरतलब है कि वेटरनरी महाविद्यालय परिसर में पहले से ही टू एमपी आरएंडवी यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जहां एनसीसी कैडेट घुड़सवारी का प्रशिक्षण लेते हैं। प्रदेश के दो अन्य वेटरनरी महाविद्यालयों रीवा, मऊ में भी घुड़सवारी सिखाई जाती है, लेकिन जबलपुर वेटरनरी महाविद्यालय में अब प्रदेश का पहला घुड़सवारी स्कूल खोला जाएगा। इसे प्रशासनिक स्तर पर अनुमति मिल चुकी है।

मुख्य अंक परीक्षा में जुड़ेंगे

 नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सीता प्रसाद तिवारी ने बताया कि वर्तमान में जो विद्यार्थी एनसीसी के अंतर्गत घुड़सवारी का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा में उसके अंक नहीं मिलते। लेकिन अब जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने एनसीसी को वैकल्पिक विषय कर दिया है, तो ऐसे में एनसीसी के अंतर्गत घुड़सवारी का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर और परीक्षा में बैठने पर इसके अंक मुख्य परीक्षा में जोड़े जाएंगे। घुड़सवारी स्कूल में करीब 60 विद्यार्थियों की सीट रखी जाएगी। इस स्कूल का संचालन एनसीसी की यूनिट के अंतर्गत ही होगा। इसके लिए एनसीसी यूनिट की सुविधाओं को और बढ़ाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। अब जो विद्यार्थी एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनेंगे, उन्हें नई शिक्षा नीति के अनुसार तीन साल में 24 क्रेडिट का कोर्स करना अनिवार्य होगा। एनसीसी बी-सी सर्टिफिकेट के साथ घुड़सवारी स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अलग से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। घुड़सवारी स्कूल को एनसीसी के साथ संचालित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनसीसी में सिखाए जाने वाले अनुशासन के साथ जोड़े रखना है, जिससे उनका उचित व्यक्तित्व विकास हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.