कर्मचारियों की आज प्रदेशव्यापी हड़ताल, कुछ संगठनों ने दूरी भी बनाई

Updated on 25-08-2023 12:54 PM
भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति पर रोक हटाने सहित 39 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताली कर्मचारी राजधानी में सतपुड़ा भवन के समक्ष सभा करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। कर्मचारियों ने दावा किया है कि इस दौरान कई कार्यालयों के ताले नहीं खुलेंगे, तो वाहन चालकों के न जाने से मंत्री-विधायक व अधिकारियों के वाहनों के पहिये जाम हो जाएंगे। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा।

इन संगठनों ने किया हड़ताल का आह्वान

मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा और तृतीय वर्ग, लिपिक, वाहन चालक, लघु वेतन कर्मचारी, पेंशनर सहित एक अन्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल का आह्वान किया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के आवेदन अपने विभाग प्रमुख को सौंप दिए हैं। कर्मचारियों ने हड़ताल की सफलता के लिए गुरुवार को विंध्याचल भवन में गेट मीटिंग भी की।

इन्होंने हड़ताल से बनाई दूरी

हालांकि, राजपत्रित अधिकारी संघ, न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ, आइटीआइ तकनीकी कर्मचारी संघ, पंचायत सचिव संगठन ने हड़ताल से दूरी बना ली है। इन संगठनों ने विज्ञप्ति जारी कर रहा है कि वे हड़ताल में शामिल नहीं रहेंगे।

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

- लिपिकों को 2400, 2800, 3200 के स्थान पर मंत्रालय के समान 2800, 3600, 4200 ग्रेड पे का लाभ मिले।

पुरानी पेंशन बहाल की जाए, पदोन्नति पर सात साल से लगी रोक हटाई जाए।

- सेवानिवृत कर्मचारियों को धारा-49 से छूट दी जाए एवं महंगाई राहत का पिछला बकाया दिया जाए।

- वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता सातवें वेतनमान के अनुसार दिया जाए।

- महंगाई भत्ते की बकाया राशि खातों में जमा की जाए।

- कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पहले की भांति की जाए।

- सीपीसीटी का बंधन समाप्त किया जाए।

- आउटसोर्स प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति ही की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.