बीमारी के कारण 21 साल दूर रहीं ट्रैक से, फिर भी कम नहीं हुआ एथलेटिक्स के प्रति जुनून, अब मलेशिया में तिरंगा लहराने की तैयारी

Updated on 13-09-2023 01:20 PM
भोपाल। कहते हैं कि खेलने की कोई उम्र नहीं होती है, उसके लिए जज्बा होना चाहिए। इस बात को भोपाल के आइटीआइ में पदस्थ निर्मला पाटिल ने सच कर दिखाया है। वह 50 वर्ष की हैं और उनका जज्बा किसी 20 वर्ष के एथलीट से कम नहीं हैं। वह लिवर की बीमारी से 21 साल बाद जंग जीतते ही मैदान में उतरीं और आठ राष्ट्रीय पदक हासिल कर लिए। अब वह मलेशिया में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।
निर्मला बताती हैं कि अब तक मिले पदक में एक स्वर्ण और दो सिल्वर अपने नाम कर चुकी हैं। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से उनका मलेशिया अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिसमें वह बाधा दौड़ और पैदल चाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

लिवर में संक्रमण के कारण हो गई थीं मैदान से दूर

भोपाल के गोविंदपुरा आइटीआइ में सहायक ग्रेड दो के पद पर पिछले 12 साल से पदस्थ 50 वर्षीय निर्मला पाटिल ने नवदुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनका जन्म पांच अप्रैल 1973 को बालाघाट जिले के छोटे से गांव खेड़ी में हुआ था। उन्होंने नौ नवंबर 1998 को जबलपुर स्थित कौशल संचालनालय में सेवा शुरू की। इसके बाद वह दो साल ही खेल सकी थीं और उनके लिवर में संक्रमण हो गया था। इस वजह से नागपुर स्थित अस्पताल में उनका आपरेशन हुआ। इस बीमारी के चलते वह शारीरिक कमजोरी के कारण 21 साल तक मैदान से दूर रहीं। जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं तो उन्होंने उन्होंने फिर से मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

पैदल चाल में जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक

निर्मला ने बताया कि वह 21 साल बाद जब मैदान में उतरीं तो दो साल में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी। वर्ष 2021 में हरियाणा में हुए आल इंडिया सिविल सर्विसेस खेल में पहुंचीं। यहां पदक नहीं मिला, लेकिन इसके बाद मई 2022 में तिरुवनंतपुरम में हुए नेशनल मास्टर्स में एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। यहां उन्होंने पांच हजार मीटर पैदल चाल में पहले स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक और 400 मीटर बाधा दौड़ में एक रजत पदक जीता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में इंडिया मास्टर्स एथलीट्स मीट्स में उन्होंने 40-45, पांच हजार मीटर पैदल चाल में पदक जीता था। वह मिदनापुर में 10 किमी दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रीलंका, बांग्लादेश एवं नेपाल के भी एथलीट्स शामिल हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.