जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड साढ़े तीन हजार तक बढ़ा, एक अप्रैल 2023 से मिलेगा लाभ

Updated on 14-03-2024 01:15 PM

भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को शासकीय मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत जूनियर डॉक्टर और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों का स्टायपेंड बढ़ा दिया है। इसमें इंटर्न, जूडा, सीनियर रेसीडेंट, जूनियर रेसीडेंट और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई करने वालों को अधिकतम साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा।

दो वर्ष पहले जूडा के आंदोलन के बाद सरकार और जूडा के बीच यह समझौता हुआ था कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर प्रतिवर्ष उनके स्टायपेंड में बढ़ोतरी की जाएगी, पर एक अप्रैल 2023 के बाद इसमें वृद्धि नहीं की गई थी।

इस कारण मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर पिछले पांच दिन से सांकेतिक आंदोलन कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने दो घंटे के लिए काम भी बंद किया था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा राजेंद्र शुक्ल ने स्टायपेंड बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

किसका कितना स्टायपेंड बढ़ा

पदनाम -- वर्तमान-- अब होगा

डिप्लोमा/ पीजी प्रथम वर्ष-- 69,115--72,633

डिप्लोमा/ पीजी द्वितीय वर्ष--71,241--74,967

पाीजी तृतीय वर्ष--73,368--77,102

इंटर्न--12,760--13,409

सुपर स्पेशियलिटी प्रथम वर्ष --73,368--77,102

सुपर स्पेशियलिटी द्वितीय वर्ष--73,368--77,102

सुपर स्पेशियलिटी तृतीय वर्ष--73,368--77,102

सीनियर रेसीडेंट--80,811--84,924

जूनियर रेसीडेंट--56,355--59,223


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.